• img-fluid

    रामधुन के साथ शुरू हुआ भूमिपूजन महोत्सव

  • August 04, 2020

    • अयोध्या में भूमिपूजन, शहर के मंदिरों में मनेगा दीपोत्सव

    भोपाल। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन का महोत्सव राजधानी में भी मनाया जा रहा है। शहर के अधिकांश मंदिरों में आज सुबह से रामधुन और अखंडपाठ शुरू हुआ है। यह कार्यक्रम दो दिनों तक चलेगा। उधर, शाम को सभी मंदिरों में जहां पंडित पुजारी भगवान श्रीराम का विशेष श्रृंगार आरती कर दीपोत्सव मनाएंगे, वहीं घरों में भी दीप प्रज्जवलित किए जाएंगे। मंदिरों घरों में 5 से लेकर 1001 दीप प्रज्जवलित किए जाएंगे। भूमि पूजन के समय शहर में कई स्थानों पर आतिशबाजी की गूंज सुनाई देगी। कई स्थानों पर अखंड रामायण व सुंदर कांड पाठ भी होगा। विप्र समाज अखंड रामायण व हनुमान चालीसा पाठ कर रहा है। यह आयोजन आज सुबह 8 बजे से अगले दिन बुधवार को शाम 8 बजे तक चलेगा। हमीदिया रोड गुरु बख्श की तलैया स्थित राम मंदिर में भूमि पूजन के उपलक्ष में भगवान श्री राम जी का विशेष श्रृंगार, आरती की जाएगी। मंदिर के प्रबंधक नाथूलाल आजाद ने बताया कि दीपोत्सव भी मनाया जाएगा। न्यू मार्केट स्थित श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर के ट्रस्टी गोपालदास मेहता ने बताया कि राम दरबार में मंगलवार को सुबह 11 बजे 24 घंटे का अखंड रामायण शुरू हुआ। बुधवार को सुबह 11 बजे अखंड रामायण पाठ के समापन पर विशेष आरती और शाम को 501 दीप प्रज्जवलित किए जाएंगे।

    घर घर बाटेंगे राम नाम से अंकित दीप
    देवास संकल्प युवा संगठन के संयोजक प्रकाश मालवीय ने बताया कि राम मंदिर भूमि पूजन की खुशी में राम नाम से अंकित 501 दीप घर-घर बांटे जाएंगे। इससे शहर की गलियां प्रकाशमान होगी। सभी दीपों पर रोली और चंदन से राम नाम लिखा है। अखंड रघुवंशी समाज के बलवंत सिंह रघुवंशी ने बताया कि भूमि पूजन के उपलक्ष्य में आज अयोध्या नगर स्थित श्री राम जानकी सिद्घ हनुमान मंदिर में सुंदरकांड व हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा है।

    मंदिरों में भी मनेगी की खुशियां
    नवाबी काल में बने शहर के प्राचीन राम मंदिरों में भी मंदिर भूमिपूजन की खुशियां मनाई जाएगी। गुर्जर पुरा स्थित बालमुकुंद मंदिर वह त्रिभुवन लाल मंदिर, ईटखेड़ी स्थित अंजनी धाम बीनपुर, आनंद नगर, टीटी नगर समेत अन्य मंदिरों में भी विशेष श्रृंगार, आरती पूजन किया जाएगा। प्रमोद नेमा ने बताया की बड़वाले महादेव मंदिर में भी दीपोत्सव का आयोजन होगा। गुफा मंदिर के पुजारी लेखराज शर्मा ने बताया कि मंगलवार शाम 6 बजे 1001 दीप प्रज्जवलित किए जाएंगे।

    Share:

    न्यू यंग स्टार क्लब ने बहनों को बांटी राखियां

    Tue Aug 4 , 2020
    संत नगर। उपनगर की गरीब बस्तियों में न्यू यंग स्टार क्लब द्वारा बहनों को राखियां चॉकलेट बिस्कुट बांटे गए। क्लब के संयोजक दिनेश रायचंदानी एवं अध्यक्ष नरेश लोधी ने बताया कि लॉकडाउन के चलते बहनों को राखियां बाजार से नहीं मिल पा रही हैं। जिसके चलते क्लब द्वारा यहां की सभी गरीब बस्तियों में बहनों […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved