• img-fluid

    भोजपुरी रोमांटिक साँग ‘होता कमर मे दरद’ मचा रहा धूम

  • October 20, 2022

    भोजपुरी (Bhojpuri) का एक धमाकेदार सांग रिलीज किया गया है, जिसके दर्शकों का बहुत अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। इसके बोल हैं “होता कमर में दरद” जिसमें पवन सिंह और गरिमा परिहार (Pawan Singh and Garima Parihar) ने परफॉर्म किया हैं। इस सांग को पवन सिंह और भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरसिंगर प्रियंका सिंह ने गाया है। सांग मे दोनों की जोड़ी कमाल की लग रही है। इस सांग को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर देखा व सुना जा सकता है।



    सांग मे परिहार कह रही हैं कि होता कमर में दरद दवा से मोर सइयां जी काम नहीं करे कोई वैदा की दवाइया जी। पवन सिंह इस गाने में गरिमा से अपने आप को बचाते हुए नजर आ रहे हैं। उन्हे इनकी बातों मे कोई इन्टरेस्ट नहीं है। इस सांग को अरुण बिहारी ने लिया है। सांग का म्यूजिक छोटे बाबा ने दिया हैं। उल्लेखनीय है कि वी प्रांजल फिल्म क्रिएशन प्राइवेट लिमिटेड प्रस्तुत और सत्यजीत राय कृत भोजपुरी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मेरा भारत महान’ के निर्माता बिपुल सत्यजीत राय और सत्यजीत राय हैं। फिल्म का वितरण रेणु विजय फ़िल्म इंटरटेनमेंट निशांत उज्जवल कर रहे हैं। निर्देशक व डीओपी देवेन्द्र तिवारी हैं। फिल्म में रवि किशन, पवन सिंह, अंजना सिंह, मणि भट्टाचार्य, गरिमा परिहार, कमांडो अर्जुन यादव , अवकाश यादव और बीना यादव मुख्य भूमिका में हैं। लेखक अरविंद तिवारी हैं। संगीतकार छोटे बाबा बसही हैं। गीतकार अरुण बिहारी, अरविन्द तिवारी, प्रकाश बारूद, राजेश मिश्रा और विनय निर्मल हैं।

    Share:

    अनिल कपूर और माधुरी की फिल्म 'जमाई राजा' के रीमेक की तैयारी शुरू, मूवी को हुए 32 साल पूरे

    Thu Oct 20 , 2022
    मुंबई । अनिल कपूर (Anil Kapoor) की फिल्म जमाई राजा (movie jamai raja) 1990 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को तो लगभग सभी ने देखा होगा। इस फिल्म में अनिल कपूर के साथ माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) की जोड़ी नजर आई थी। जमाई राजा में हेमा मालिनी (Hema Malini) भी अहम भूमिका में थीं। […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved