विदेश व्‍यापार

मस्क को पछाड़ बेजोस बने दुनिया के सबसे अमीर, अडानी से आगे निकले अंबानी

नई दिल्ली (New Delhi)। अरबपतियों की लिस्ट (list of Billionaires) में आज भी उथल-पुथल (Turmoil) नजर आ रही है। जेफ बेजोस (Jeff Bezos) एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हो गए हैं। उन्होंने एलन मस्क (Elon Musk.) को पछाड़ कर पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Reliance Chairman Mukesh Ambani) अब अडानी ग्रुप के मालिक (Adani Group owner) गौतम अडानी (Gautam Adani) को काफी पीछे छोड़ 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं। जेनसेन हुआंग भी उनसे पीछे हैं। हालांकि, इस साल की कमाई में हुआंग और अडानी मुकेश अंबानी से आगे हैं।


बर्नार्ड अर्नाल्ट 200 अरब डॉलर क्लब से बाहर
ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की ताजा रैंकिंग में अमेजन के पूर्व सीईओ जेफ बेजोस अब दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क खिसक कर दूसरे स्थान पर आ गए हैं और बर्नार्ड अर्नाल्ट 200 अरब डॉलर क्लब से बाहर हो गए हैं। जेफ बेजोस की संपत्ति में गुरुवार को 3.97 अरब डॉलर का इजाफा हुआ और उनका नेटवर्थ अब 220 अरब डॉलर हो गया है। इनके सापेक्ष एलन मस्क की संपत्ति केवल 751 मिलियन डॉलर ही बढ़ पाई और उनका नेटवर्थ 217 अरब डॉलर हो गया।

बर्नार्ड अर्नाल्ट की दौलत गुरुवार को 2.49 अरब डॉलर घटकर 199 अरब डॉलर रह गई। अभी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर काबिज फ्रांस का यह अरबपति कुछ महीने पहले सबसे अमीर शख्स था। चौथे नंबर पर मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग है। गुरुवार को 2.22 अरब डॉलर की कमाई करने वाले जुकरबर्ग का नेटवर्थ 185 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।

रैंकिंग में अडानी से आगे अंबानी, लेकिन कमाई में पीछे
एशिया के सबसे रईस शख्स मुकेश अंबानी अपने हमवतन गौतम अडानी से इस रैंकिंग में काफी ऊपर पहुंच गए हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में पिछले तीन दिन से उछाल जारी है और अब वह 116 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ अडानी से 3 पायदान ऊपर 11वें स्थान पर हैं। अडानी 105 अरब डॉलर के साथ 14वें पोजीशन पर हैं। यही नहीं, अंबानी दुनिया में इस साल सबसे अधिक कमाई करने वाले जेनसेन हुआंग से भी दो पायदान ऊपर हैं। हुआंग 109 अरब डॉलर के साथ 13वें स्थान पर हैं।

इस साल सबसे अधिक कमाई करने वाले टॉप-10 रईस
1. जेनसेन हुआंग 64.8 अरब डॉलर
2. मार्क जुकरबर्ग 56.5 अरब डॉलर
3. जेफ बेजोस 42.7 अरब डॉलर
4. लैरी पेज 37.7 अरब डॉलर
5. माइकल डेल 35.6 अरब डॉलर
6. सर्गी ब्रिन 34.4 अरब डॉलर
7. लैरी एलिसन 30.2 अरब डॉलर
8. स्टीव बाल्मर 25.2 अरब डॉलर
9. गौतम अडानी 21 अरब डॉलर
10. मुकेश अंबानी 19.9 अरब डॉलर

Share:

Next Post

दिल्ली-NCR में हुई जमकर बारिश, सड़कों पर भरा पानी, कई जगह लगा ट्रैफि‍क जाम

Fri Jun 28 , 2024
नई दिल्‍ली (New Delhi) । देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) और इसके आस-पास के इलाकों में तड़के सुबह अच्छी बरसात (Rain) से गर्मी में राहत तो मिली लेकिन पहली बारिश ने ही सरकार के सारे दावों की पोल खुल गई. दिल्ली में जगह-जगह इतना पानी भर गया कि आधी-आधी गाड़ियां डूब गईं. नोएडा (Noida) में […]