• img-fluid

    Bengal: सावधान! तटीय क्षेत्रों में चक्रवाती तूफान का दस्तक, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

  • October 21, 2024

    नई दिल्‍ली । चक्रवाती तूफान(Cyclonic storm) फिर से दस्तक देने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal)में 23 अक्टूबर तक चक्रवाती तूफान(Cyclonic storm by October 23) आने की आशंका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने यह जानकारी दी। इसके मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान अंडमान सागर के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण के क्षेत्र के सोमवार तक कम दबाव वाले क्षेत्र में परिवर्तित होने की आशंका है। इस मौसम प्रणाली के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ने और 22 अक्टूबर की सुबह तक अवदाब में तब्दील होने आशंका है। 23 अक्टूबर तक यह पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा। बाद में इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 24 अक्टूबर की सुबह तक ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों के पास बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में पहुंचने की प्रबल आशंका है।

    23 से 25 अक्टूबर तक भारी वर्षा होने की आशंका


    आईएमडी के अनुसार, चक्रवाती तूफान के प्रभाव से ओडिशा के तटीय क्षेत्रों में 23 से 25 अक्टूबर तक भारी वर्षा होने की आशंका है। मछुआरों को 21 अक्टूबर तक तट पर लौटने की सलाह दी गई है। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि मौसम की यह प्रणाली गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप ले सकती है। 23 अक्टूबर से ओडिशा के कुछ हिस्सों में अत्यधिक बारिश होने की आशंका है। उन्होंने कहा, ‘तटीय क्षेत्र में कुछ स्थानों पर 24-25 अक्टूबर को 20 सेमी बारिश हो सकती है। बारिश की तीव्रता 20 से 30 सेमी तक और कुछ स्थानों पर 30 से अधिक भी हो सकती है।’ आईएमडी ने भूस्खलन के स्थान और तीव्रता के बारे में कोई पूर्वानुमान नहीं लगाया है। पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका है।

    ओडिशा में सरकार ने कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द की

    ओडिशा सरकार ने 23 अक्टूबर के आसपास चक्रवाती तूफान के मद्देनजर अपने सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। विशेष राहत आयुक्त (SRC) देव रंजन सिंह ने समीक्षा बैठक के बाद रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। सभी अधिकारियों को अपने-अपने स्थानों पर रहने और अपने कर्तव्यों का पालन करने का निर्देश दिया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि इसके प्रभाव में 23 अक्टूबर की शाम से ओडिशा तट पर हवा की गति 40-50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है जो 60 किमी प्रति घंटे तक बढ़ सकती है। 24 अक्टूबर की रात तक 100-120 किमी प्रति घंटे की गति तक पहुंच जाएगी।

    Share:

    Bahraich: इलाहाबाद हाई कोर्ट के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचा बहराइच में बुलडोजर एक्शन का मामला, आज हो सकती है सुनवाई

    Mon Oct 21 , 2024
    नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश (UP) के बहराइच (Bahraich) में हुई हिंसा के मामले में प्रस्तावित बुलडोजर कार्रवाई (bulldozer action) का मामला अब सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) पहुंच गया है. सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए इसे रोकने की गुहार लगाई गई है. बहराइच हिंसा (bahraich violence) के बाद वहां प्रस्तावित बुलडोजर से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved