उज्जैन। गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व 8 नवंबर को मनाया जाएगा। इससे पहले नगर के गुरुद्वारों में सिख समाज द्वारा प्रभातफेरियां निकाली जा रही है। आज सुबह भी शिप्रा तट स्थित गुरुद्वारा से प्रभातफेरी निकाली गई।
हर वर्ष गुरु नानक देवजी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सिख समाज द्वारा यह पर्व मनाया जाता है। इसमें शिप्रा तट स्थित बड़ा गुरुद्वारा, दूधतलाई स्थित गुरुद्वारा, गीता कॉलोनी गुरुद्वारा, फ्रीगंज स्थित गुरुद्वारा आदि में 8 नवंबर को सुबह 7 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक प्रवचन होंगे और भव्य कीर्तन दरबार सजाया जाएगा। प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में उज्जैन शहर के अलग-अलग गुरुद्वारों से रोजाना सुबह 5 बजे से प्रभात फेरियां निकलना आरंभ हो गई हैं। धन गुरु नानक सारा जग तारिया, हो रही है तेरी जय जय कार… गायन करते हुए प्रभात फेरियां निकल रही हैं।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved