• img-fluid

    ‘टॉक्सिक’, शूटिंग शुरू करने से पहले यश ने परिवार के साथ किए मंदिरों के दर्शन

  • August 07, 2024

    मुंबई (Mumbai)। साउथ सुपरस्टार यश (South Superstar Yash) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ (Toxic: A Fairytale for Grown-Ups’) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म के लिए अभिनेता पूरी तरह से तैयार हैं। फिल्म की शूटिंग डेट को लेकर भी खबर सामने आ रही है। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग 8 अगस्त को बेंगलुरु में शुरू होने वाली है। इस तारीख को फिल्म की शूटिंग करना विशेष रूप से महत्वपूर्ण ,है क्योंकि आठ नंबर यश को पसंद है।



    रिपोर्ट्स के मुताबिक, 8 अगस्त, 2024 का मतलब है, 8-8-8, ये क्रम यश के लिए खास मायने रखता है। यह संख्या न केवल उनके जन्मदिन से मेल खाती है, बल्कि उस तारीख से भी मेल खाती है, जब ‘टॉक्सिक’ की आधिकारिक घोषणा की गई थी। फिल्म की य़ूटिंग शुरू करने से पहले यश को कर्नाटक के कई मंदिरों में जाते देखा गया है। उनके साथ निर्माता वेंकट के. नारायण और उनका परिवार भी शामिल था।

    यश की आध्यात्मिक यात्रा में श्री सदाशिव रुद्र सूर्य मंदिर, धर्मस्थल में श्री मंजुनाथेश्वर मंदिर और सुब्रमण्य में कुक्के सुब्रमण्य मंदिर के दर्शन शामिल थे। खबर के मुताबिक, यश कोई भी नया प्रोजेक्ट शुरू करने से पहले भगवान का आशिर्वाद लेते हैं। इससे उनके फैंस भी बेहद खुश होते हैं।

    ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ की बात करें तो ये फिल्म 1950 के दशक में ड्रग माफिया की अंधेरी दुनिया को दिखाने का वादा करती है। इसमें यश एक दमदार भूमिका में हैं। हाल ही में फिल्म के लिए यश का नया लुक वायरल हुआ है, जिसमें शॉर्ट क्रॉप हेयरस्टाइल है। उनकी नई हेयरस्टाइल ने पहले ही फैंस का काफी ध्यान आकर्षित किया है।

    दर्शकों को यश की ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म को 10 अप्रैल 2025 को बड़े पैमाने पर रिलीज किया जाना है। ड्रग माफिया की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म में यश एक गैंगस्टर की भूमिका में होंगे। दिसंबर 2023 में यश ने फिल्म का एलान एक प्रोमो साझा करके किया था।

    Share:

    विनोद कांबली की सेहत हुई खराब, हालत देख फैंन्स ने सचिन तेंदुलकर से लगाई मदद की गुहार

    Wed Aug 7 , 2024
    नई दिल्ली (New Delhi)। पूर्व भारतीय बल्लेबाज (Former Indian batsman) विनोद कांबली (Vinod Kambli) की इन दिनों सेहत काफी खराब (Health very bad) है। उन्हें ज्यादा देर खडे़ होने में दिक्कत (Difficulty standing for long time) हो रही है। उनका चलना भी दूभर हो गया है। कांबली का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved