• img-fluid

    बेटे की शादी से पहले समधी ने कर दिया समधन के साथ कांड

  • July 15, 2024

    कासगंज (Kasganj)। यूपी के कासगंज (Kasganj of UP) में प्यार-मोहब्बत का एक मामला खासा चर्चा का विषय बना हुआ। चर्चा इसलिए हो रही है क्यों कि प्रेमी-प्रेमिका पहले से शादीशुदा हैं। प्रेमी के 10 बच्चे हैं और उसकी प्रेमिका के 6 बच्चे। दोनों जल्द ही एक रिश्ते में बंधने जा रहे थे लेकिन उससे पहले ही दोनों ने अपना रिश्ता बना लिया। दरअसल 10 बच्चों के पिता ने अपने एक बेटे की शादी तय कर दी थी। जिस लड़की से शादी तय हुई थी उसी की मां पर लड़के का बाप डोरे डालने लगा। लड़की की मां भी अपने होने वाले समधन पर फिदा हो गई।



    दोनों की नजरें मिलीं और फिर दिल। घर पर बेटे और बेटी की शादी की तैयारी चल रही थी, लेकिन इधर समधी और समधन अलग ही गुल खिलाने में मस्त थे। एक दिन मौका पाकर 10 बच्चों का पिता ने बेटे की शादी से पहले होने वाली समधन के साथ कांड कर डाला। जब लोगों को पता चला कि लड़की की महिला को लड़के का पिता भगा ले गया है तो हड़कंप मच गया।

    पूरा मामला गंजडुंडवारा कोतवाली क्षेत्र का है। छह बच्चों की महिला के पति ने अपने होने वाले समीध के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसका कहना है कि उसकी पत्नी को उसका समधी अपने प्यार में फंसाकर भगा ले गया है। पीड़ित पति ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी के साथ 10 बच्चों के पिता के बेटे संग रिश्ता तय हुआ था। 17 जून को दोनों की शादी थी। उसका कहना है कि पता ही नहीं चला कि उसकी पत्नी को समधी ने कब अपने प्यार में जकड़ लिया। कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि, उसकी बेटी का रिश्ता अपने परिचित के बेटे के साथ किया था। तीन दिन बाद ही बारात आनी थी।

    रिश्ता होने पर उसकी पत्नी और तय हुए रिश्तेदार समधी की आपस में बातचीत होने लगी थी। सभी शादी की तैयारी करने में लगे थे। दोनों के बीच कब प्यार का फसाना शुरू हो गया, इसकी किसी को भी भनक नहीं लगी। तीन जून को होने वाला समधी उसकी पत्नी को भगा ले गया। तब से ही सभी लोग पत्नी और होने वाले समधी को तलाशने में लगे हैं। इस मामले में थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि, पीड़ित व्यक्ति की तहरीर पर होने वाले रिश्तेदार समधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तलाश की जा रही है।

    Share:

    राहुल गांधी को जवाब देने का बन गया प्लान, संव‍ि‍धान को लेकर क्या करने जा रही केन्‍द्र सरकार?

    Mon Jul 15 , 2024
    नई दिल्ली: संविधान पर हमले के आरोप के साथ विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है. हालांकि सरकार ने भी राहुल गांधी के लगातार हमले के खिलाफ लड़ने की पूरी तैयारी कर ली है. विपक्ष का आरोप है कि भाजपा संविधान को कमजोर करने और उसमें बदलाव करने की कोशिश कर रही है. अब सरकार ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved