• img-fluid

    बनो भाजपाई, 60 हजार बूथों पर सदस्यता कैंप

  • April 06, 2024

    भोपाल। भाजपा (BJP) जहां देशभर में अपना स्थापना दिवस मना रही है, वहीं मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में आज भाजपा एक लाख कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल कर एक नया रिकार्ड बनाने जा रही है। भाजपा ने प्रदेश के सभी 60 हजार बूथों पर पार्टी में शामिल होने के लिए कैंप का आयोजन किया है।


    प्रदेश में जाइनिंग कमेटी के प्रमुख नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने दो दिन पहले दावा किया था कि 1 लाख से अधिक कार्यकर्ता स्थापना दिवस पर भाजपा में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम सभी बूथों पर सुबह 10 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक चलेगा। भाजपा में शामिल होने वाले सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को भगवा पटका भेंट किया जाएगा। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में भगदड़ मची हुई है। कई विधायक, पूर्व विधायक और पूर्व सांसद सहित पंच-सरपंच, महापौर, पार्षद और कार्यकर्ताओं को मिलाकर अब तक 18 हजार से अधिक कांग्रेसी भाजपा में शामिल हो चुके हैं। इसके अलावा अन्य दलों के दो हजार कार्यकर्ता भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

    भाजपा भारत की पसंदीदा पार्टी : मोदी
    भाजपा के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि भाजपा देशवासियों के सपनों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हम एनडीए का अभिन्न अंग हैं और यह हमारे लिए गर्व की बात है। अपने ट्वीट में मोदी ने कहा कि भाजपा के लिए देश सर्वप्रथम है और पूरी पार्टी राष्ट्रवादी मूल्यों के लिए समर्पित है। हमें उम्मीद है कि जनता हमें एक मौका और देगी।

    बीजद में भी भगदड़, पांच विधायक, दो सांसद भाजपा में
    भुवनेश्वर। ओडिशा में भाजपा और नवीन पटनायक की बीजद में गठबंधन नहीं होने के बाद ओडिशा में बीजद में तोडफ़ोड़ शुरू हो गई है। बीजद के 5 विधायक और 2 सांसद भाजपा में शामिल हो गई।

    Share:

    भोपाल में इंडिया की बैठक, खजुराहो में निर्दलीय को देंगे समर्थन...

    Sat Apr 6 , 2024
    भोपाल। भोपाल (Bhopal) में आज कांग्रेस कार्यालय (Congress Office) में इंडिया घटक दलों की बैठक में खजुराहो से प्रत्याशी का नामांकन निरस्त होने का मुद्दा छाया रहा। बैठक में निर्णय लिया गया कि केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा के बाद खजुराहो सीट पर किसी निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन देने पर विचार किया जाएगा। बैठक में इंडिया […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved