img-fluid

सावधान! शार्क हमला कर सकते हैं, दहशत के बीच एडवाइजरी जारी

  • April 07, 2025

    वाशिंगटन। अमेरिका में ट्रंप प्रशासन (America, Trump Administration) ने अपने नागरिकों के लिए यात्रा चेतावनी जारी की है। इसमें कहा गया, ‘बहामास की यात्रा न करें, वहां शार्क (Shark) हैं।’ यह चेतावनी अमेरिकी विदेश विभाग (US State Department) की ओर से बहामास के लिए अपडेटेड ट्रैवल एडवाइजरी के तहत जारी की गई, जो लेवल 2 पर है। इसका मतलब है कि पहले से कहीं अधिक सावधान रहने की जरूरत है। इसमें हिंसक अपराधों, शार्क हमलों और जल गतिविधियों से जुड़े खतरों पर जोर दिया गया है। यह बयान बहामास में बढ़ते सुरक्षा जोखिमों को देखते हुए आया, खासकर न्यू प्रोविडेंस के नासाउ और ग्रैंड बहामा के फ्रीपोर्ट द्वीपों पर।

    आधिकारिक बयान में विदेश विभाग ने कहा, ‘बहामास में कहीं भी हिंसक अपराध जैसे सशस्त्र डकैती, चोरी और यौन उत्पीड़न हो सकते हैं। नासाउ का ‘ओवर द हिल’ क्षेत्र शर्ली स्ट्रीट के दक्षिण में है। यहां गिरोहों ने स्थानीय लोगों की हत्याएं की हैं। शार्क हमलों के कारण गंभीर चोटें और मौतें हुई हैं।’ इसके अलावा, अनियमित जल गतिविधियों जैसे जेट स्की और नौकायन को भी खतरनाक बताया गया, क्योंकि यहां पर सुरक्षा का अभाव है। बयान में यह भी चेतावनी दी गई कि बंदूकें और गोला-बारूद ले जाना अवैध है। इसके लिए गिरफ्तारी, जेल या जुर्माना हो सकता है।



    बहामास पर्यटकों के बीच लोकप्रिय
    यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब बहामास पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है। मगर, हाल के वर्षों में वहां शार्क हमलों की घटनाएं बढ़ी हैं। उदाहरण के लिए, 2023 में एक अमेरिकी महिला की शार्क हमले में मौत हो गई थी। ऐसे ही 2024 में एक बच्चे पर हमला हुआ था। विदेश विभाग ने सलाह दी कि तैराक अपनी शारीरिक क्षमता का आकलन करें, अकेले न तैरें और मौसम व समुद्री चेतावनियों का पालन करें। ट्रंप प्रशासन ने इस एडवाइजरी को गंभीरता से लेने की अपील की है। बहामास सरकार ने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन यह चेतावनी पर्यटन पर असर डाल सकती है, जो देश की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार है।

    Share:

    CID शो में नए एसीपी से नहीं खाएगी दया-अभिजीत की पटरी

    Mon Apr 7 , 2025
    मुंबई। टीवी सीरियल सीआईडी (CID) के फैंस उस वक्त शॉक्ड थे जब उन्हें पता चला कि लंबे वक्त तक शो में एसीपी प्रद्युम्न (Pradyumna) का किरदार निभा चुके एक्टर शिवाजी सतम (Shivaji Satam) को धारावाहिक से हटाया जा रहा है। कहानी में एक बम धमाके की वजह से एसीपी प्रद्युम्न की जान चली जाएगी और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved