• img-fluid

    सर्दी में नहाने का जुगाड़, जा बैठा आग पर

  • December 31, 2020

    सर्दी बढ़ती जा रही है, इंसान का मन करता है कि बस रजाई में बैठा रहे। पर जब नहाने की बारी आती है तो कपड़े उतारते ही दिन में तारे दिखने लगते हैं। फिर बाल्टी में पड़ा गर्म पानी आधा तो आते ही ठंडा हो जाता है। करें तो करें क्या? गर्म पानी हमेशा कम ही पड़ता है। ये दिक्कत बड़ी आम है।

    दरअसल, ऐसे में एक वीडियो सामने आया है। एक बच्चे ने नहाने का जुगाड़ किया है। ये वीडियो उनको देखना चाहिए जिन्हें लगता है कि नहाने के लिए फिर से गर्म पानी कम पड़ जाता है। पकंज सिंह राजपूत जोकि आईएफएस ऑफिसर हैं, उन्होंने ये वीडियो शेयर किया है। वो लिखते हैं, ‘आवश्यकता अविष्कार की जननी है।’ इस वीडियो में एक बालक है, वो एक बड़ी सी कढ़ाई में बैठा है। इसके नीचे जल रही है आग। वो उसी पर बैठकर नहा रहा है।

    गौरतलब है कि यहां यह सख्त हिदायत है कि ये घर में ट्राय ना करें। ये चीजें मजाक के लिए सही हैं। इन्हें ना ही करें तो बेहतर है। उक्‍त जानकारी समझने और आनन्‍द लेने के लिए है।

    Share:

    इंडोनेशिया में स्वास्थ्यकर्मी ने कोरोना संक्रमित के साथ बनाए समलैंगिक संबंध

    Thu Dec 31 , 2020
    इंडोनेशिया (Indonesia) के एक अस्पताल में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां पुरुष नर्स (Health worker) ने कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए अपनी पीपीई किट उतार दी। इस बात को खुद पुरुष नर्स ने पुलिस के सामने स्वीकार किया है। ये खुलासा तब हुआ जब कोरोना पीड़ित ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved