भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले प्रदेश में निर्विरोध चुनी गईं पंचायतों को बधाई दी है। ऐसी पंचायतों को पुरस्कृत किया जाएगा। सीहोर जिले में 33 ग्राम पंचायतें समरस पंचायतें बनी। मुख्यमंत्री ने चुनाव क्षेत्र बुधनी जनपद की 9 ग्राम पंचायतें जिनके सरपंच निर्विरोध चुने गए, उनमें ग्राम पंचायत मढ़ावन, ग्राम पंचायत चिकली, ग्राम पंचायत जैत, ग्राम पंचायत वनेटा , ग्राम पंचायत खेरी सिलगेंना, ग्राम पंचायत कुसुमखेड़ा, ग्राम पंचायत पीलीकरार, ग्राम पंचायत ऊंचाखेड़ा तथा ग्राम पंचायत तालपुरा शामिल है। इसी प्रकार नसरुल्लागंज जनपद की 17 ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि निर्विरोध चुने गए हैं।
समरस पंचायतें होंगी पुरस्कृत
निर्विरोध पंचायतों को पुरस्कार राशि रुपए 5 लाख तथा सरपंच पद हेतु वर्तमान निर्वाचन एवं पिछला निर्वाचन निरंतर निर्विरोध होने पर पुरस्कार राशि रूपये 7 लाख एवं ऐसी ग्राम पंचायत जिसके सरपंच तथा सभी पंच निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। उन पंचायतों को पुरस्कार राशि रुपए 7 लाख का पुरस्कार दिया जाएगा। ऐसी ग्राम पंचायत जिसके सरपंच तथा सभी पंच महिला निर्वाचित हुए हैं, पुरस्कार राशि रूपये 12.00 लाख एवं पंचायत में सरपंच एवं पंच के सभी पदों पर महिलाओं का निर्वाचन निर्विरोध रूप से हुए हैं उन्हें राशि रूपये 15.00 लाख पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
©2024 Agnibaan , All Rights Reserved