• img-fluid

    बीडीए की 13 कॉलोनियों में मिलेंगी मूलभूत सुविधाएं

  • December 18, 2020

    भोपाल। नगर निगम ने सरकारी कॉलोनियों के हस्तांतरित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गुरुवार को भोपाल विकास प्राधिकरण (बीडीए) की कुल 13 कॉलोनियां नगर निगम को सौंप दीं गईं। अधिकारियों ने बताया कि हस्तांतरण के बाद इन कॉलोनियों में नगर निगम द्वारा दी जाने वाली सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। अभी तक इन कॉलोनियों का रखरखाव व देखरेख का जिम्मा बीडीए व रहवासी समितियों का था। हस्तांतरण के लिए दोनों ही एजेंसियों के बीच अनुबंध भी हो गया है। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के सबसे बड़ी अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम के तहत बनाई गई बर्रई स्थित गौरीशंकर कौशल आवासीय परिसर का ही हस्तांतरण हुआ है। इसके अलावा लालघाटी स्थित मुंशी प्रेमचंद्र, कटारा हिल्स स्थित स्वामी विवेकानंद, पीपलनेर स्थित एमजी रूसिया नगर, साकेत नगर स्थित रविंद्रनाथ टैगोर एवं भीमसेन जोशी परिसर, अमरावत खुर्द वेदवती आवासीय योजना समेत पीसी नगर, सिद्धेष्वरी नगर, दुर्गा नगर, नया वसेरा, कोटरा सुल्तानाबाद आदि आवासीय कॉलोनियां हस्तांतरित की गई हैं। हस्तांतरण के बाद 30 हजार लोगों को फायदा होगा।

    बीडीए ने नगर निगम को दिए आठ करोड़ रुपये
    कॉलोनी हस्तांतरण के लिए बीडीए ने नगर निगम को आठ करोड़ 32 लाख 59 हजार रुपये हस्तांतरण शुल्क का भुगतान किया है। इसमें बीडीए की आइएसबीटी योजना स्थित संपत्ति रेस्टोरेंट आर-1, आर-3, आरसी-1 एवं प्रथम तल का रेस्टोरेंट कुल 6 करोड़ 77 लाख की संपत्ति नगर निगम को दी है। बकाया 1 करोड 54 लाख 86 हजार 368 रुपये का नगद भुगतान बीडीए ने नगर निगम को किया है।

    नगर निगम यह देगा सुविधाएं
    नगर निगम द्वारा हस्तांतरित हुई इन 13 कॉलोनियों में जल प्रदाय, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई जैसे मूलभूत कार्यों की जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी। इसके अलावा सीवेज प्रबंधन का काम भी नगर निगम करेगा। अधिकारियों ने बताया कि कॉलोनियों में स्ट्रीट लाइट लगाने से लेकर इनका संधारण का काम किया जाएगा। साथ ही लोगों को व्यक्तिगत नल कनेक्शन की पहल भी शुरू हो सकेगी। पार्कों का निर्माण से लेकर संधारण का काम भी अब नगर निगम करेगा। सिविल वर्क में आने वाले कार्य भी नगर निगम करेगा। बता दें कि आगामी 18 दिसंबर से इन कॉलोनियों में नगर निगम पानी सप्लाई करेगा।

    Share:

    उर्मिला मातोंडकर का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, कुछ पोस्ट अभी भी गायब

    Fri Dec 18 , 2020
    मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर का आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट बुधवार को हैक हो गया था, जिसके एक दिन बाद गुरुवार को इसे फिर से बहाल कर दिया गया। उर्मिला ने गुरुवार दोपहर इंस्टाग्राम और मुंबई पुलिस को त्वरित कार्रवाई कर खाता बहाल करने के लिए धन्यवाद दिया। हालांकि अभिनेत्री ने शिकायत की कि उनके कुछ […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    बुधवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved