• img-fluid

    बायपास पर दो जगह अंडरपास के लिए बैरिकेडिंग लगे

  • April 19, 2023

    अर्जुन बड़ौदा और रालामंडल जंक्शन का अंडरपास बनने में  डेढ़ साल लगेंगे

    इंदौर। इंदौर-देवास सिक्स लेन रोड (Indore-Dewas Six Lane Road) स्थित अर्जुन बड़ौदा जंक्शन और इंदौर बायपास के रालामंडल जंक्शन पर व्हीकुलर अंडरपास बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (National Highways Authority of India) (एनएचएआई) द्वारा नियुक्त कांट्रेक्टर एजेंसी ने दोनों स्थानों पर अंडरपास निर्माण शुरू करने से पहले बैरिकेडिंग लगाना शुरू कर दी है। दोनों अंडरपास आगामी डेढ़ साल में बनाने का लक्ष्य है।


    उम्मीद है कि मानसून आने से पहले दोनों स्थानों पर ज्यादातर जगह फाउंडेशन वर्क शुरू कर दिया जाएगा, वरना बारिश में कार्य में काफी परेशानी होगी। दोनों अंडरपास की कुल लंबाई 1.63 किलोमीटर है और इनके निर्माण पर एनएचएआई 81 करोड़ रुपए की राशि खर्च कर रही है। अर्जुन बड़ौदा जंक्शन की बात करें, तो वहां आसपास बड़ी संख्या में गोदाम खुल गए हैं। इस वजह से ग्रामीण वाहनों के अलावा गोदाम आने-जाने वाले ट्रकों की संख्या भी काफी बढ़ गई है। गांव के लोगों ने शिकायत की थी कि आवागमन बढऩे से दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर वहां फ्लायओवर बनना चाहिए। इसी मांग को पूरा करते हुए अर्जुन बड़ौदा जंक्शन पर अंडरपास की स्वीकृति दी गई थी। ऐसी ही स्थित रालामंडल जंक्शन पर भी थी। वहां वाहनों का दबाव काफी है। जंक्शन पर कट नहीं होने से लोग बायपास के डिवाइडर बार-बार तोडक़र रास्ता बना देते हैं, लेकिन वह सुरक्षित तरीका नहीं था। इसी वजह से अथॉरिटी ने जंक्शन पर फ्लायओवर बनाने का निर्णय लिया। करीब एक साल पहले दोनों अंडरपास के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हुई थी। डिजाइन-ड्राइंग संबंधी तमाम औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अब काम शुरू करने का मुहूर्त आया है। एजेंसी बैरिकेड लगाकर बोरिंग करेगी और फिर ब्रिज निर्माण के लिए फाउंडेशन वर्क शुरू होगा।


    इंदौर बायपास से प्रतिदिन 35000 वाहनों की आवाजाही

    सूत्रों ने बताया कि इंदौर बायपास पर प्रतिदिन औसतन 35000 से ज्यादा वाहनों की आवाजाही होती है। जिन बड़े जंक्शनों पर फ्लायओवर या अंडरपास बनाए जा रहे हैं, वहां स्थिति ज्यादा खराब है। शहर के भीतर आने-जाने वाले वाहन चालकों को अक्सर ट्रैफिक जाम मिलता है। एक अन्य फ्लायओवर एमआर-10 जंक्शन पर बनना है, जो थ्री लेयर होगा। उसका काम भी जल्द शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।

    शहर में भी पांच फ्लायओवर बनवाएगी एनएचएआई

    एनएचएआई बायपास पर राऊ जंक्शन समेत चार फ्लायओवर के अलावा शहर में भी पांच स्थानों पर फ्लायओवर का निर्माण कराने के लिए राशि देगी। इनमें देवास नाका, सत्य सांई चौराहा, मरीमाता चौराहा, आईटी पार्क चौराहा और पूर्वी रिंग रोड (Dewas Naka, Satya Sai Chauraha, Marimata Chauraha, IT Park Chauraha and Eastern Ring Road) स्थित मूसाखेड़ी चौराहा पर बनने वाले फ्लायओवर शामिल हैं। इन पांचों फ्लायओवर के लिए सडक़ परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय सेतु बंधन परियोजना के तहत मप्र सरकार को राशि उपलब्ध कराएगा।

    Share:

    50 हजार लगाओ, 5 लाख कमाओ का झांसा देकर फंसाने के लिए इंदौर से लेकर देवास-उज्जैन तक में ठगोरों ने ऑफिस खोले

    Wed Apr 19 , 2023
    इन्दौर (Indore)। दूरदराज के इलाकों से इंदौर में पढ़ाई करने आ रहे छात्र नेटवर्क वर्किंग फ्राड (network working fraud) में फंस रहे हैं। 50 हजार लगाओ, 5 लाख तक कमाओ जैसी लुभावनी स्कीम देकर शहर के गरीब परिवारों के हजारों छात्रों को ठगने के लिए ठगोरों ने इंदौर, देवास, उज्जैन तक में कार्यालय खोल लिए […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved