• img-fluid

    दुर्गा पूजा से पहले भारत को 3000 टन हिल्सा मछली भेजेगा बांग्लादेश

  • September 22, 2024

    ढाका। बांग्लादेश ने पश्चिम बंगाल में हिंदुओं के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा (Durga Puja) से पहले बड़ा कदम उठाते हुए भारत को हिल्सा मछली के निर्यात को मंजूरी दी है। शनिवार को बांग्लादेश के वाणिज्य मंत्रालय (Ministry of Commerce of Bangladesh) ने एक विज्ञप्ति में इस बारे में जानकारी दी है। ढाका ट्रिब्यून की खबर के अनुसार, मंत्रालय ने भारत को 3000 टन हिल्सा मछली के निर्यात को मंजूरी दी गई है। इसके पहले मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने हिल्सा मछली के निर्यात पर रोक लगा दी थी।

    विज्ञप्ति में कहा गया है कि ‘वाणिज्य मंत्रालय ने आगामी दुर्गा पूजा के मद्देनजर भारत को हिल्सा मछली के निर्यात को मंजूरी दे दी है।’ हालांकि, इसमें हिल्सा मछली के निर्यात की कीमत के बारे में नहीं बताया गया है। साल 2023 में दुर्गा पूजा के लिए 5000 टन हिल्सा मछली का निर्यात किया था। वाणिज्य मंत्रालय के आदेश के अनुसार, इस निर्णय का उद्देश्य विभिन्न निर्यातकों के अनुरोधों को पूरा करना है। बयान में कहा गया है कि 3,000 मीट्रिक टन हिल्सा मछली के निर्यात को मंजूरी दी गई है, बशर्ते कि सभी निर्धारित शर्तें पूरी हों।



    कब तक कर सकेंगे आवेदन?
    मंत्रालय ने आवेदकों को 24 सितंबर को दोपहर तक निर्यात-2 शाखा के उप सचिव को अपने अनुरोध प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। इसमें जोर दिया गया है कि इस समय सीमा के बाद प्रस्तुत किए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। जिन्होंने पहले ही आवेदन कर दिया है, उन्हें फिर से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। बांग्लादेश की राष्ट्रीय मछली के रूप में जानी जाने वाली हिल्सा मछली अपने स्वाद के लिए मशहूर है और ढाका के विभिन्न सुपरमार्केट में हिल्सा उत्सवों के माध्यम से इसका जश्न मनाया जाता है। यह भारत के पश्चिम बंगाल में भी लोकप्रिय है।

    हसीना की हिल्सा डिप्लोमेसी
    शेख हसीना सरकार के समय बांग्लादेश की सरकार दुर्गा पूजा के त्योहार के दौरान हिल्सा मछली के निर्यात में छूट देती थी। इसे शेख हसीना की हिल्सा डिप्लोमेसी के रूप में जाना जाता था। लेकिन शेख हसीना के जाने के बाद बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने दुर्गा पूजा से पहले हिल्सा के निर्यात पर रोक लगा दी थी। हालांकि, अब प्रतिबंध का फैसला पलटने से पता चलता है कि मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के तेवर जल्द ही ढीले पड़ गए हैं।

    Share:

    MP: पिता ने नाबालिग से महीनों तक किया दुष्कर्म, बचने के लिए प्रेमी के साथ गई तो उसने भी की दरिंदगी

    Sun Sep 22 , 2024
    सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में नाबालिग बेटी के साथ उसके पिता ने महीनों तक दुष्कर्म किया। पिता की करतूत से तंग आकर और उससे बचने के लिए पीड़िता ने अपने प्रेमी का सहारा लिया, लेकिन उसे वहां भी धोखा मिला। शादी का वादा कर भगाकर ले गए प्रेमी ने भी उसके साथ दुष्कर्म […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved