• img-fluid

    बजरंग पून‍िया पर लगा ‘तिरंगे का अपमान’ करने का आरोप, लोगों का गुस्सा फूटा, हो रही आलोचना

  • August 17, 2024

    नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक्स 2024 (paris olympics 2024) में फाइनल मैच से पहले अयोग्य घोषित की जाने वाली भारतीय पहलवान विनेश फोगाट (Indian wrestler Vinesh Phogat) आज भारत लौटीं। उनके स्वागत के लिए हजारों की भीड़ दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंची थी। विनेश फोगाट अपने भव्य स्वागत को देखकर भावुक हो गईं थीं। विनेश फोगाट के स्वागत के लिए हजारों खेल प्रशसंक तो पहुंचे ही थी, साथ ही उनके साथी पहलवान भी उनका स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे। इसमें बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक भी शामिल थे। इस दौरान बजरंग पूनिया से एक ऐसी गलती हो गई जिसके चलते उन्हें लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है।

    भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया पर तिरंगा के अपमान का आरोप लग रहा है। दरअसल दिल्ली एयरपोर्ट पर बजरंग पूनिया विनेश फोगाट का स्वागत करने के लिए पहुंचे थे। विनेश फोगाट इस दौरान खुली गाड़ी पर सवार होकर फैंस का आभार जता रहीं थी। इसी बीच बजरंग तिरंगे के पोस्टर पर खड़े हो गए। वह जूता पहनकर कार के बोनट पर खड़े थे। वहां से बजरंग भीड़ और मीडिया को संभाल रहे थे और गाड़ी के बोनट पर ही तिरंगे का पोस्टर चिपका हुआ था। इस पर बजरंग अपना पैर रखे हुए थे।


    बजरंग पूनिया का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो को देखकर लोग बजरंग पर तिरंगे का अपमान करने का आरोप लगा रहे हैं और उनकी आलोचना कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग बजरंग का बचाव भी कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि बजरंग से ये गलती अनजाने में हुई है। यहां देखें सोशल मीडिया पर बजरंग पूनिया को लेकर किस तरह के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है।

     

     

     

    Share:

    100 दिन में 11 लाख दीदियों को बनाएंगे लखपति... शिवराज ने बुधनी-विदिशा की जनता का जताया आभार

    Sat Aug 17 , 2024
    भोपाल। केन्द्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने शनिवार को विदिशा-रायसेन लोकसभा क्षेत्र (Vidisha-Raisen Lok Sabha constituency) के बुधनी और रेहटी (Budhni and Rehti) में आयोजित तिरंगा यात्रा निकाली। केन्द्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि आपने भरपूर स्नेह, प्रेम और आशीर्वाद मुझे दिया है। बुधनी और विदिशा की आवाज़ […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved