• img-fluid

    मनोज मुंतशिर के बिगड़े बोल, कहा-‘विदेशी मां से पैदा पुत्र राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता’

  • December 21, 2022

    मुंबई। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने हाल ही में तवांग (Tawang) में भारत-चीन सैनिकों (Indo-China soldiers Clash) के बीच झड़प को लेकर भारतीय सैनिकों की पिटाई (beating of indian soldiers) वाला बयान दिया था। इस पर विवाद थमता नहीं दिख रहा है। भाजपा नेताओं (BJP leaders) ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। अब इस पूरे विवाद में गीतकार और लेखक मनोज मुंतशिर (Manoj Muntashir) कूद पड़े हैं। भोपाल में एक कार्यक्रम में पहुंचे मनोज मुंतशिर ने राहुल गांधी पर विवादित टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि विदेशी माता से पैदा पुत्र राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता। उनके इस बयान पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।


    राहुल गांधी पर विवादित टिप्पणी 
    गीतकार मनोज मुंतशिर भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजति कार्यक्रम में ‘मैं भारत हूं‘ विषय पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा, ‘अकेला देश दुनिया का भारतवर्ष है, जहां वतनपरस्ती, जहां हुब्ब-उल-वतनी, जहां देशप्रेम, देशभक्ति सिखानी नहीं पड़ती। हम डीएनए में लेकर पैदा होते हैं। अभी हमने चाइना को भगाया है। हमें उस वक्त दुख होता है जब एक निहायत गैर जिम्मेदार राजनेता कहता है कि हमारे सैनिक चाइनीज सैनिकों से पिट गए। इतनी शर्मनाक भाषा का प्रयोग किया जाता है। कैसे करते हैं कुछ लोग। हमारे सैनिक पिट गए। लेकिन मैं क्यों दोष दूं। मैंने चाणक्य को पढ़ा है आपने भी पढ़ा होगा। चाणक्य ने कहा है कि विदेशी माता से पैदा हुआ पुत्र कभी राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता। प्रॉब्लम डीएनए का है कुछ नहीं कर सकते।‘

    कांग्रेस ने किया पलटवार
    मनोज मुंतशिर के बयान पर कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने पलटवार किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘भाड़े के नाम और चोरी के गाने लिखने वाले मनोज मुंतशिर जिस मां का विदेशी कहकर अपमान कर रहे हैं वो लोकतंत्र में 6 बार चुनी सांसद हैं। संघी अवसरवादी, दाम्पत्य, मां का ओहदा और हिंदुस्तान की संस्कृति नहीं समझ सकते। तथाकथित कवि से सड़क छाप चवन्नी का ट्रोल बनने में ज्यादा वक्त नहीं लगा।‘

    Share:

    Afghanistan: तालिबान का नया फरमान, लड़कियों के यूनिवर्सिटी में पढ़ने पर लगाई रोक

    Wed Dec 21 , 2022
    काबुल। अफगानिस्तान (Afghanistan) में तालिबानी शासन (Taliban Government) के तहत महिलाओं के अधिकारों और आजादी (women’s rights and freedom) पर हमले लगातार जारी हैं। इसी कड़ी में अफगानिस्तान में लड़कियों (girls) के अब प्राइवेट और पब्लिक यूनिवर्सिटीज में पढ़ने पर रोक (Ban on studying in private and public universities) लगा दी गई है। तालिबान सरकार के […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved