• img-fluid

    उज्जैन में धूमधाम से निकली बाबा महाकाल की पहली सवारी, दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़

  • July 22, 2024

    उज्जैन। पूरे देश में आज से श्रावण मास की शुरुआत (Beginning of Shravan month) हो गई है। श्रावण मास का पहला दिन होने के साथ-साथ आज श्रावण का पहला सोमवार (first monday of shravan) भी है। ऐसे में बाबा महाकाल की प्रथम सवारी (Baba Mahakal’s first ride) को कैसे भूला जा सकता है। हर साल बाबा महाकाल महाराज श्रावण मास के पहले सोमवार को अपने धाम से निकलकर नगर भ्रमण के लिए जाते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ, बाबा महाकाल आज अपनी प्रथम सवारी पर निकले। बाबा महाकाल की प्रथम सवारी में भक्तों की भीड़ देखने ही लायक थी। वहीं इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बाबा महाकाल के भक्तों को प्रथम सवारी शुभकामनाएं दी हैं।

    भगवान महाकाल की पहली सवारी बड़ी धूमधाम से निकाली गई। बाबा चांदी की पालकी में बैठकर अपनी प्रजा को दर्शन देने के लिए निकले। प्रथम सवारी के दौरान बाबा महाकाल के मनमहेश रूप के दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ देखते ही बढ़ रही थी। महाकाल भगवान की सवारी श्री महाकालेश्वर मंदिर के सभा मंडप में पूजा-अर्चना के बाद शाम 4 बजे पर आरंभ हुई। बाबा की प्रथम सवारी मंदिर के मुख्यद्वार पर पहुंची। यह सवारी महाकाल लोक गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार, कहारवाड़ी से होते हुए रामघाट शिप्रा तट पहुंच रही है। महाकाल महाराज की प्रथम सवारी कई सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। इन वीडियों में आप सवारी के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देख सकते हैं।


    राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सावन के महीने के पहले सोमवार के दिन बाबा महाकाल अपने पहले नगर भ्रमण के लिए निकलते हैं। वह इस बार भी प्रथम सवारी के लिए निकले हैं। हर बार की तरह इस बात भी देश और दुनिया से श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन करने आए हैं। इसके दौरान उन्होंने बाबा महाकाल की प्रथम सवारी के लिए उनके श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी हैं।

    Share:

    22 जुलाई की 10 बड़ी खबरें

    Mon Jul 22 , 2024
    1. संसद सत्र से पहले PM मोदी बोले- देश इसे बारीकी से देख रहा, तीसरी पारी का पहला बजट गरिमापूर्ण संसद के मानसून सत्र (monsoon session of parliament) से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज सावन का पहला सोमवार है। इस पावन दिन पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved