• img-fluid

    रात में जीवाजीगंज थाने के समीप ऑटो जलाई

  • March 21, 2022

    • ऑटो मालिक ने पड़ोसी पर शंका जाहिर की-पुलिस जाँच में जुटी

    उज्जैन। बीती रात जीवाजीगंज थाने के समीप अब्दालपुरा में घर के बाहर खड़ी ऑटो में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी जिससे ऑटो पूरी तरह जल गई। आज सुबह ऑटो मालिक ने पुलिस को शिकायत कर पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति पर शंका जताई जिससे कुछ दिन पहले उसका झगड़ा हुआ था। पुलिस ने मामले में जाँच शुरू कर दी है। जीवाजीगंज थाना पुलिस ने बताया कि थाने के समीप नयापुरा में रहने वाला प्रकाश राठौर ऑटो चालक है। कल रात उसकी ऑटो रिक्शा घर के बाहर खड़ी थी।


    देर अज्ञात लोगों ने ऑटो में आग लगा दी। आज सुबह प्रकाश ने देखा तो ऑटो पूरी तरह से जली हुई थी। इस घटना की शिकायत प्रकाश ने जीवाजीगंज थाना पुलिस को देकर बताया कि दो माह पहले पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति से उसका विवाद हुआ था और उसने वाहन में तोडफ़ोड़ कर दी थी। उन्होंने पड़ोसी पर ही शंका जताई है। फिलहाल पुलिस ने मामला जाँच में ले लिया है।

    Share:

    किसानों से साफ-सुथरा गेहूँ ही खरीदा जाएगा

    Mon Mar 21 , 2022
    हर खरीदी केन्द्र में गेहूं साफ करने के लिए एजेंसियां नियुक्त की जाएंगी उज्जैन। शासन द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य 2015 रुपए प्रति धक्वटल की दर से किसानों से इस वर्ष गेंहू का उपार्जन किया जाएगा। गेंहू उपार्जन के लिए कई नए प्रावधान इस वर्ष किए गए हैं। इस संबंध में जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved