• img-fluid

    राजधानी में करंट लगाकर युवक की हत्या का प्रयास

  • December 15, 2022

    • घायल ने वीडियो जारी कर चार लोगों पर लगाया आरोप

    भोपाल। निशातपुरा इलाके में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। एक युवक को चार बदमाशों ने बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। इसके बाद में उसे करंट लगाकर जान से मारने की कोशिश की गई। करंट के कारण एक हाथ में संक्रमण तेजी से फैलने की वजह से उसका हाथ काटना पड़ा है। लड़के का हमीदिया अस्पताल में उपचार चल रहा है। युवक की बहन ने इस पूरे मामले को लेकर एक वीडियो मोबाइल फोन में शूट किया है। जिसमें उसने आरोपियों द्वारा करंट लगाने और मारपीट करने की बात कही है। इसी आधार पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि युवक बयान देने की हालत में नहीं है।


    एसआई श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि अनिल धानक पिता दयाराम धानक (21) गैस राहत कॉलोनी, करोंद में रहता है। वह प्राइवेट काम करता है। गत 6 दिसंबर को उसे परिजन ने हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया था। उसका बांया हाथ और शरीर का कु छ हिस्सा झुलस गया था। बांया हाथ अधिक मात्रा में झुलस जाने के कारण उसमें संक्रमण होने लगा था। डॉक्टर ने परिजन ऑपरेशन कर हाथ काटने की सलाह दी थी। परिजन की सहमति मिलने पर पुलिस ने ऑपरेशन कर हाथ काट दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी अनिल के बयान दर्ज करने के लिए पहुंची थी, लेकिन वह बयान देने की स्थिति में नहीं था। हालांकि लड़के की बहन ने उसका एक वीडियो पुलिस को सौंपा है। वीडियो में उसने अकरम, असलम, विशाल और बिट्टू पर करंट से झुलसाने के आरोप लगाए हैं। लिहाजा पुलिस ने चारों आरोपियों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घायल के स्वस्थ्य होने का इंतजार कर रही है। घायल के बयान होने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। टीआई रुपेश दुबे ने बताया कि अनिल का अपराधिक रिकार्ड रहा है। जिन लोगों पर आरोप लगाए गए हैं, उनका पुराना रिकार्ड खंगाला जा रहा है। इस बात की भी जांच की जा रही है कि किसी को फंसाने की नियत से तो नाम नहीं बताए गए हैं। जांच पूरी करने तथा साक्ष जुटाने के बाद ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

    Share:

    पत्नी ने वॉट्सएप पर ब्लॉक किया, पति ने लगा ली फांसी

    Thu Dec 15 , 2022
    भोपाल। पति की शराब की लत से तंग पत्नी आए दिन उसे समझाइश देती थी। मंगलवार को अपने मायके गई थी, रात के समय में पति शराब पीकर घर लौटा और पत्नी को कॉल किया। इससे पत्नी और नराज हो गई। दोनों के बीच में विवाद हुआ तथा महिला ने कॉल डिस्कनेक्ट कर दिया। इतना […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved