• img-fluid

    अरविंद केजरीवाल पर हमले की कोशिश, बीजेपी के गुंडों ने किया हमला, AAP का आरोप

  • October 25, 2024

    नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर हमला हुआ है। आप का आरोप है कि दिल्ली में विकासपुरी में पदयात्रा के दौरान भाजपा के गुंडों ने उन पर हमला किया। AAP का आरोप है कि भाजपा के गुंडे अरविंद केजरीवाल के पास तक पहुंचे। पुलिस ने भाजपा के गुंडों को नहीं रोका।

    आप नेता सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- जब ED, CBI और जेल से भी बात नहीं बनी, तो अब भाजपा वाले अरविंद केजरीवाल पर हमले करवा रहे हैं। अगर केजरीवाल को कुछ भी होता है, तो उसके लिए भाजपा सीधे तौर पर जिम्मेदार होगी। सौरभ भारद्वाज ने वीडियो में कहा- आज अरविंद केजरीवाल विकासपुरी के अंदर पदयात्रा कर रहे थे। पिछले कुछ दिनों से जब-जब अरविंद केजरीवाल लोगों के बीच जा रहे हैं, तब-तब उन्हें जनसमर्थन मिल रहा है। नौजवान, बुजुर्ग उन्हें पसंद कर रहे हैं। ये बीजेपी को नहीं पच रहा है।


    आज बीजेपी से जुड़े हुए लोगों ने हमला करने की कोशिश की है। इससे पहले भी उन पर हमला कर उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश हुई। जब अरविंद केजरीवाल तिहाड़ में थे तो उनकी इंसुलिन को बंद करवाया गया। कोशिश की गई कि उनकी किडनी खराब हो जाएं। अब इस तरह का हमला कायराना है। हम ये बात साफ करना चाहते हैं कि अगर अरविंद केजरीवाल की जान को खतरा होता है तो उसकी जिम्मेदार बीजेपी होगी।

    Share:

    MP उपचुनाव के लिए भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, जानिए कौन-कौन करेगा प्रचार

    Fri Oct 25 , 2024
    बुधनी: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. दोनों पार्टियां जनता को लुभाने का एक भी मौका नहीं छोड़ रही है. इसी बीच भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में सीएम मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved