• img-fluid

    इन्दौर में नगर निगम पर हल्ला बोल, कांग्रेसियों का पहुंचना शुरू

  • August 06, 2024

    – पुलिस ने सुबह से की सख्ती शुरू
    – एमजी रोड से सुभाष मार्ग की सडक़ बंद
    – गेट के सामने बैरिकेड्स लगाए

    इंदौर।
    नगर निगम में हुए भ्रष्टाचार, करवृद्धि, इंदौर की बदहाली, किसानों को एमएसपी और नीट जैसी परीक्षा में युवाओं का भविष्य बर्बाद होने के मामले में आज कांग्रेस नगर निगम पर प्रदर्शन कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष और बड़े नेताओं की अगुआई में होने वाले प्रदर्शन के लिए कांगे्रेसियों के जत्थे शहर के अलग-अलग इलाकों से पहुंचना शुरू हो गए हैं। कांग्रेसियों की संख्या को देखते हुए पुलिस ने चिमनबाग मैदान में पार्किंग की व्यवस्था रखी है, वहीं से कार्यकर्ता सीधे प्रदर्शन स्थल पर पहुंच रहे हैं।

    पुलिस ने भी सुबह से सख्ती बरतना शुरू कर दी है। नगर निगम में केवल वहां के कर्मचारी, अधिकारी और काम करवाने वालों को ही जाने दिया जा रहा है। पुलिस बल पीछे के गेट पर लगा दिया गया है और मुख्य द्वार को बैरिकेड्स से इस तरह कवर किया गया है कि कांग्रेसी नगर निगम में घुस नहीं सकें। यहां तीन लेयर लगाई गई हैं। वहीं अगर कांग्रेसी जबरदस्ती घुसने की कोशिश करते भी हैं तो उन्हें वहां से हटाने के लिए वज्र वाहन के साथ-साथ आंसू गैस के गोलों के साथ पुलिस बल भी तैनात किया गया है। स्पेशल फोर्स की टुकड़ी को भी मुख्य द्वार पर तैनात किया गया है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने एक बड़ा मंच लगाया है, जहां से वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे। प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, सज्जनसिंह वर्मा, एआईसीसी के सचिव सत्यनारायण पटेल, युवक कांग्रेस अध्यक्ष मितेंद्रसिंह कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। शहर के वरिष्ठ नताओं को भी मंच पर जगह दी जाएगी। नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे, शहर अध्यक्ष सुरजीतसिंह चड्ढा और जिलाध्यक्ष सदाशिव यादव प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे हैं। चौकसे ने कहा कि वर्तमान में शहर की जो बदहाल स्थिति है, उसका जवाबदार नगर निगम है। करोड़ों का भ्रष्टाचार हो गया और मंत्री सहित महापौर भी चुप हैं। वहीं संपत्तिकर और जलकर में वृद्धि कर नगर निगम ने लोगों पर आर्थिक भार बढ़ा दिया है, जिसको लेकर शहर का हर वर्ग नाराज है। इसके साथ ही नगर निगम में पैसा नहीं होने के कारण कोई ठेकेदार काम नहीं कर रहा है। एक तरह से पिछले दो सालों में इंदौर नगर निगम की साख गिरी है। प्रदर्शन के दौरान किसानों की फसलें एमएसपी पर खरीदने, नीट के दोषियों को कड़ी सजा देने की भी मांग की जाएगी। प्रदर्शन में शामिल होने के लिए अलग-अलग स्थानों पर कांग्रेसी इक_ा होकर प्रदर्शन स्थल पर पहुंच रहे हैं। पिंटू जोशी और अमन बजाज स्काउट ग्राउंड से, सांवेर से रीना बौरासी, देपालपुर से राधेश्याम पटेल, महू से सदाशिव यादव, सेवादल अध्यक्ष राकेश सिलावट भी कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। खबर लिखे जाने तक प्रदर्शन स्थल पर आधी कुर्सियां भर गई थीं।


    कांग्रेस के नेताओं के लिए अग्नि परीक्षा
    सत्ता से दूर रहने के बाद भी कांग्रेस के नेताओं ने आज जिस जंगी प्रदर्शन का ऐलान किया है, वह उनके लिए अग्रि परीक्षा साबित हो रहा है। पिछले 15 दिन से कांग्रेस के बड़े नेता यहां तक कि खुद पटवारी इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए स्थानीय नेताओं से फोन पर चर्चा करते रहे।

    ग्रामीण क्षेत्र के नेता भी हुए सक्रिय
    ग्रामीण क्षेत्र से भी इस बार बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता प्रदर्शन में पहुंचेे हैं। पटवारी समर्थक मनीष पटेल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सुबह बायपास पर इक_ा हुए और वहां कार्यकर्ताओं को नाश्ता करवाकर करीब ढाई सौ कारों के काफिले के साथ प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। सबसे ज्यादा भीड़ राऊ से ही नजर आ रही है।



    महिलाएं भी पहुंचीं बड़ी संख्या में
    प्रदर्शन में महिलाओं की संख्या भी इस बार ज्यादा देखने को मिल रही है। नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे और राजू भदौरिया, राजेश चौकसे के साथ मिल क्षेत्र से महिलाओं का एक बड़ा जत्था भी प्रदर्शन में पहुंचा। वहीं शहर महिला कांग्रेस की नेत्रियां भी अपने साथ महिलाओं को लेकर पहुंचीं।

     

    Share:

    बांग्लादेश की घटना के पीछे कोई बाहरी हाथ, राहुल गांधी ने सर्वदलीय बैठक में जयशंकर से पूछा बड़ा सवाल

    Tue Aug 6 , 2024
    नई दिल्ली. बांग्लादेश (Bangladesh) की प्रधानमंत्री शेख हसीना (Prime Minister Sheikh Hasina) के पद छोड़ने के बाद वहां के मौजूदा हालात के बारे में चर्चा के लिए बुलाई गई सर्वदलीय बैठक (all-party meeting) में एक सवाल पूछकर सभी को चौंकाने का काम किया है. इस बैठक के बारे में सभी दलों के नेताओं को जानकारी […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved