• img-fluid

    एथलेटिक्स अकादमी के खिलाड़ी अभिषेक और दिक्षा ने 800 मीटर में जीते दो रजत पदक

  • September 29, 2021

    भोपाल। प्रथम राष्ट्रीय अंडर-23 एथलेटिक्स चैम्पियनशिप (First National Under-23 Athletics Championship) जो कि 27 से 29 सितम्बर, 2021 तक नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम (Jawaharlal Nehru Stadium) में खेली जा रही है। जिसमें अकादमी के खिलाड़ियों ने 800 मीटर दौड़ में दोहरी सफलता अर्जित की है। अकादमी के खिलाड़ी अभिषेक ठाकुर एवं के.एम. दिक्षा ने एक-एक रजत पदक अर्जित किया। पहली बार आयोजित राष्ट्रीय अंडर-23 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में देश के चोटी के खिलाड़ी भागीदारी कर रहे है।



    मध्य प्रदेश राज्य खेल अकादमी के दोनों खिलाड़ियों की सफलता पर प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया ने बधाई और शुभकामनाएं दी है। आज ख्ेाले गए फायनल मुकाबले में परिणाम इस प्रकार रहेः-
    800 मीटर पुरूषः-
    1. सोमनाथ चौहान, हरियाणा ने 1ः53.75 सेकेण्ड में दौड़ पूरी कर स्वर्ण पदक अर्जित किया।
    2. अभिषेक ठाकुर, मध्य प्रदेश राज्य खेल अकादमी ने 1ः53.86 सेकेण्ड में दौड़ पूरी कर रजत पदक अर्जित किया।
    3. देवेन्द्र कुमार, हरियाणा ने 1ः53.87 सेकेण्ड में दौड़ पूरी कर कांस्य पदक अर्जित किया।
    800 मीटर महिलाः-
    1. चन्दा, दिल्ली ने 2ः03.40 सेकेण्ड में दौड़ पूरी कर स्वर्ण पदक अर्जित किया।
    2. के.एम. दिक्षा, मध्य प्रदेश राज्य खेल अकादमी ने 2ः04.62 सेकेण्ड का समय निकाल कर रजत पदक अर्जित किया।
    3. राधा चौधरी, दिल्ली ने 2ः06.00 सेकेण्ड का समय निकाल कर कांस्य पदक अर्जित किया।

    Share:

    कांग्रेस मुक्त बूथ बनाने का संकल्प लें भाजपा कार्यकर्ताः विष्णुदत्त शर्मा

    Wed Sep 29 , 2021
    देवास। कांग्रेस पूरे देश से धीरे-धीरे खत्म होती जा रही है। आप सभी अपने-अपने बूथ को कांग्रेस मुक्त (Congress Mukt) बनाने का संकल्प लें। आप सभी के प्रयासों से,  हमारी सरकारों द्वारा किए जा रहे विकास और कल्याण के कार्यों के आधार पर हम सभी 294 बूथों पर जीत हासिल करेंगे। यह बात भारतीय जनता […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved