• img-fluid

    अंतरिक्ष विज्ञानियों ने खोजा सबसे युवा ग्रह, पृथ्वी से 400 प्रकाश वर्ष दूर स्थित

  • October 28, 2021

    वाशिंगटन। अंतरिक्ष विज्ञानियों (astronauts) ने सबसे युवा ग्रह की खोज(Youngest planet discovered) की है। यह पृथ्वी से 400 प्रकाश वर्ष दूर स्थित(400 light years away from Earth) है। वैज्ञानिकों ((astronauts) का मानना है कि इस खोज के बाद ग्रहों की उत्पत्ति के नए खुलासे (New revelations about the origin of planets) होंगे। 2एम0437बी नामक ग्रह बृहस्पति से भी बड़ा और धरती के ज्वालामुखी जैसा गर्म है।



    यूनिवर्सिटी ऑफ हवाई के वैज्ञानिकों (University of Hawaii scientists) ने कहा कि 2एम0437बी ग्रह (बेबी प्लैनेट) Planet 2M0437B (Baby Planet)अभी अपनी जिंदगी के शुरुआती दिनों में है। इस समय यह बेहद गर्म है और इससे काफी ज्यादा ऊर्जा निकल रही है। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इसका तापमान धरती पर लावा उगल रहे किसी भी ज्वालामुखी के बराबर हो सकता है।
    इसे पहली बार साल 2018 में देखा गया था। उसी समय से इस पर लगातार निगरानी की जा रही है। यह अपने तारे 2एम0437 के करीब है। नया ग्रह अपने तारे के चारों तरफ धीमी गति से चक्कर लगा रहा है। इस ग्रह को खोजने वाली टीम के वैज्ञानिक एरिक गाइडोस ने कहा कि 2एम0437बी ग्रह उन ग्रहों में से एक है, जिन्हें हम धरती पर मौजूद टलीस्कोप से देख सकते हैं।
    वैज्ञानिक एरिक गाइडोस ने बताया कि जब उन्होंने इस ग्रह से निकलने वाली रोशनी की जांच की तो पता चला कि इसके चारों तरफ गैस की डिस्क बनी हुई थी, जो अब नहीं है। लेकिन इसके तारे के चारों तरफ धूल का गुबार है, जो अब भी इस ग्रह से निकल रहा है। गाइडोस ने बताया कि 2एम0437बी का व्यास हमारे सौर मंडल में मौजूद बृहस्पति ग्रह से कई गुना ज्यादा है। यह अपने तारे के चारों तरफ जिस कक्षा में चक्कर लगा रहा है, वह धरती से सूर्य के बीच मौजूद कक्षा से 100 गुना बड़ी है।

    Share:

    केंद्रीय विद्यालय परिसर में मस्जिद का होना

    Thu Oct 28 , 2021
    – डॉ. मयंक चतुर्वेदी मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में केंद्रीय विद्यालय नंबर-2 के परिसर में मस्जिद का अवैध रूप से बनना और विद्यालय समय में नमाजियों का सभी नियमों को ताक पर रखकर नमाज पढ़ना। वस्तुत: यह एक ऐसा गंभीर विषय है, जिस पर आज स्वयं इस्लाम को मानने वालों सहित सभी को चिंतित […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved