• img-fluid

    Astrology: रुमाल भी बदल सकती है आपकी किस्मत, जानें राशि अनुसार अपना भाग्यशाली रंग

  • February 03, 2024

    नई दिल्ली (New Delhi)। प्रकृति (Nature) खूबसूरत रंगों का संसार (world of beautiful colors) है, हर रंग का हमारे मन और शरीर (our mind and body) से बहुत गहरा नाता है वहीं रंग हमारी भावनाओं को भी दर्शाते हैं। हमारे आस-पास मौजूद रंगों के अनुसार व्यक्ति शारीरिक व मानसिक रूप से प्रभावित होता है। दुनिया भर के वैज्ञानिकों ने शोध से यह पाया है कि रंग इतने प्रभावशाली (Color impressive) हैं कि यह कई बीमारियों की रोकथाम तक में सहायक हैं। तभी तो कलर थेरेपी (color therapy) आज इतनी कारगार सिद्ध हो रही है।


    ज्योतिष की दृष्टि से देखें तो कई रंग हमारे लिए बहुत लकी (Color very lucky for us) होते हैं वहीं कई रंग हमारे लिए अशुभ भी रहते हैं। यदि आप अपनी राशि के अनुरूप उस रंग का रुमाल (Handkerchief) अपने साथ रखेंगे तो यह आपके लिए शुभ रहेगा और जीवन में सुख-समृद्धि व सफलता के द्वार भी खुलेंगे। किस राशि के लिए कौन से रंग का रुमाल शुभ रहेगा, इस पर चर्चा करते हैं।

    मेष राशि- मेष राशि के जातकों के राशि स्वामी मंगल हैं। अतः इस राशि के लोगों को लाल, पीला, गुलाबी और केसरिया रंग का रुमाल अपने साथ रखना चाहिए। ऐसा करने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा एवं आपको हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।

    वृषभ राशि- वृषभ राशि के जातकों के राशि स्वामी शुक्र है। अतः इस राशि के लोगों को सफेद,हरा,फिरोजी या सिल्वर रंग का रुमाल अपनी जेब या पर्स में रखना चाहिए। ऐसा करने से आपको सुखद समाचार मिलेंगे साथ ही अपने कार्यक्षेत्र में सफलता भी मिलेगी।

    मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातकों के राशि स्वामी बुध है। अतः इस राशि के लोगों को हरा,नीला, जमुनी और सी ग्रीन कलर का रुमाल अपने साथ रखना बहुत शुभ रहेगा। ऐसा करने से आपकी बुद्धि प्रखर बनेगी और आपके जीवन में नई ऊर्जा शक्ति का विकास भी होगा।

    कर्क राशि- कर्क राशि के जातकों के राशि स्वामी चंद्रमा है। अतः इस राशि के लोगों को सफ़ेद, गुलाबी, क्रीम, लाल या सैफ्रॉन कलर का रुमाल रखने से बहुत लाभ होगा। ऐसा करने से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

    सिंह राशि- सिंह राशि के जातकों के राशि स्वामी सूर्य है। अतः इस राशि के लोगों को लाल,केसरिया,गुलाबी,पीला एवं सफ़ेद रंग का रुमाल अपने पास रखने से सकारात्मक विचारों में वृद्धि होगी एवं आपके ऊपर सदैव सूर्यदेव की कृपा बनी रहेगी।

    कन्या राशि- कन्या राशि के जातकों के राशि स्वामी बुध है।अतः इस राशि के लोगों को हरा,तोतई,नीला,जामुनी एवं पीले रंग का रुमाल अपने पास रखना चाहिए। ऐसा करने से आपकी बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी एवं धर्म-कर्म के मामलों में आस्था बढ़ेगी,माहौल खुशनुमा रहेगा।

    तुला राशि- तुला राशि के जातकों के राशि स्वामी शुक्र ग्रह है। अतः इस राशि के लोगों को सफ़ेद,फिरोजी,गुलाबी या हल्के रंग का रुमाल अपने साथ रखना चाहिए। ऐसा करने से नौकरी में पदोन्नति के साथ-साथ आपको धन भी लाभ होगा।

    वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के जातकों के राशि स्वामी मंगल है। अतः इस राशि के लोगों को लाल,गुलाबी,सफ़ेद या केसरिया रंग का रुमाल हमेशा अपने पास रखना चाहिए। इसके शुभ प्रभाव से आप में नई स्फूर्ति और ऊर्जा शक्ति का संचार होगा। भूमि और वाहन ख़रीदने का सपना पूरा हो सकता है।

    धनु राशि- धनु राशि के जातकों के राशि स्वामी बृहस्पति है। अतः इस राशि के लोगों को पीला, लाल, गुलाबी या केसरिया रंग का रुमाल अपने पास रखना बहुत फलदाई होगा। ऐसा करने से आपके जीवन में मंगल ही मंगल होगा, सफलताएं आपके कदम चूमेंगी।

    मकर राशि- मकर राशि के जातकों के राशि स्वामी शनि है। अतः इस राशि के लोगों को नीला,काला,जामुनी,आसमानी तथा सफ़ेद रंग का रुमाल अपने पास रखना चाहिए। इससे आपके जीवन में आने वाली सारी बाधाएं दूर हो जाएंगी,करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे।

    कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातकों के राशि स्वामी शनि है। अतः इस राशि के लोगों को काला,नीला, हरा और सफ़ेद रंग का रुमाल रखना शुभ परिणामों में वृद्धि करेगा। अप्रत्याशित धन लाभ हो सकता है।

    मीन राशि- मीन राशि के जातकों के राशि स्वामी गुरु है। अतः इस राशि के लोगों को पीला, केसरिया, लाल, सफ़ेद और गुलाबी रंग का रुमाल अपने पास रखने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी,समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

    Share:

    पाक में निमोनिया से हाहाकार, 18000 बच्चे बीमार; 300 की गई जान

    Sat Feb 3 , 2024
    नई दिल्ली (New Delhi)। पड़ोसी देश पाकिस्तान (Pakistan) में स्वास्थ्य व्यवस्था (pakistan health system) चरमरा गई है। वहां बच्चों में फैली बीमारी से हाहाकार मचा है। आलम यह है कि एक महीने में एक ही राज्य में करीब 18000 बच्चे बीमार हुए हैं, जबकि इनमें से 300 की मौत हो गई है। पाकिस्तान के मशहूर […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved