• img-fluid

    असम विस चुनावः PM Modi कोकराझार में चुनावी जनसभा को करेंगे संबोधित

  • April 01, 2021

    गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi ) असम विधानसभा चुनाव (Assam Assembly Elections) के तीसरे चरण से पहले आज 01 अप्रैल को असम में चुनाव प्रचार करने के लिए पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी कोकराझार में होने वाली रैली में हिस्सा लेंगे। मोदी के साथ भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दिलीप सैकिया भी रहेंगे। कोकराझार की जनसभा के बाद सैकिया बरखेती में एक और रैली में भाग लेंगे।

    प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रंजीत कुमार दास पटाचारकुची में कई रैलियों में हिस्सा लेंगे। जबकि, मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल बरखेती, बरपेटा, सरुखेत्री, ग्वालपाड़ा ईस्ट, बोको, छयगांव और पश्चिम गुवाहाटी में रैलियों को संबोधित करेंगे। गौरतलब है कि नेडा के संयोजक डॉ. हिमंता विश्वशर्मा बरमा, दुधनै, पलासबाड़ी और हाजो में रैलियों को संबोधित करेंगे। विश्वर्मा पाटाचारकुची में भी एक पदयात्रा में भी हिस्सा लेंगे।

    असम में तीसरे चरण का मतदान आगामी 06 अप्रैल को 40 विधानसभा सीटों के लिए आयोजित होने जा रहा है। मतों की गिनती 02 मई को होगा। (एजेंसी, हि.स.)

     

    Share:

    France से उड़कर सीधे भारत पहुंचे तीन और राफेल

    Thu Apr 1 , 2021
    – वायुसेना के पास हुए 14 राफेल, अगले माह 7 और मिलेंगे फाइटर जेट – पांच राफेल जेट की तैनाती करके शुरू की जाएगी हासिमारा स्क्वाड्रन नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमानों के बेड़े (Indian Air Force fleet of fighters) में शामिल होने के लिए फ्रांस से 7000 किलोमीटर से अधिक की उड़ान […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved