• img-fluid

    Asia Cup 2022 : श्रीलंका सुपर-4 में, बांग्लादेश को 2 विकेट से हराया

  • September 02, 2022

    दुबई। एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) के पांचवे मैच में श्रीलंका (Sri Lanka) ने बांग्लादेश (Bangladesh) को दो विकेट से हराकर सुपर-4 में जगह (place in super-4) बना ली है। दुबई में खेले गए इस मैच में बांग्लादेश ने पहले खेलते हुए अफिफ हुसैन (39) और मेहदी हसन मिराज (38) की पारियों की मदद से 183/7 का स्कोर बनाया। जवाब में श्रीलंका ने कुसल मेंडिस (60) की पारी की मदद से 19.2 ओवर में लक्ष्य हासिल किया।


    बांग्लादेश ने हसन मिराज की 26 गेंदों में 38 रनों की पारी की मदद से तेज शुरुआत दिलाई। वहीं मध्यक्रम में अफीफ ने 22 गेंदों में 39 रनों की पारी खेलकर रन गति को बढ़ाया। अंतिम ओवरों में मोसादेक हुसैन ने नौ गेंदों में नाबाद 24 रन बनाकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में कुसल मेंडिस (60) और दसुन शनाका (45) की पारियों की मदद से श्रीलंका ने आखिरी ओवर में लक्ष्य हासिल किया।

    लक्ष्य का पीछा करते हुए कुसल मेंडिस ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का सातवां अर्धशतक सिर्फ 32 गेंदों में ही पूरा कर लिया। मेंडिस ने 37 गेंद में 60 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी अर्धशतकीय पारी में चार चौके और तीन छक्के लगाए। वह मुस्ताफिजुर रहमान की गेंद पर कैच आउट हो गए। उनके अब टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में 20.64 की औसत से 743 रन हो गए हैं।

    शाकिब ने 22 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 24 रन बनाए। वह अपनी शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर सके। इस बीच उन्होंने अपने टी-20 करियर में 6,000 रन पूरे कर लिए हैं। Cricinfo के अनुसार वह अब टी-20 में 6,000 से अधिक रन (6,009) और 400 से अधिक विकेट (419) बनाने वाले दूसरे क्रिकेटर बने हैं। उनसे पहले वेस्टइंडीज के दिग्गज ड्वेन ब्रावो (6,871 रन और 605 विकेट) ने यह उपलब्धि हासिल की थी।

    शनाका ने उम्दा बल्लेबाजी की लेकिन अपने अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 33 गेंदों में तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 45 रन बनाए। वह एबादत हुसैन की गेंद पर आउट हो गए। शनाका के अब 20.78 की औसत से 1,060 रन हो गए हैं। उन्होंने रनों के मामले में थिसारा परेरा (1,047) को पीछे छोड़ दिया है। वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सातवें सर्वाधिक रन वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

    Share:

    मूडीज ने 2022-23 के लिए भारत का विकास दर अनुमान घटाकर 7.7 फीसदी किया

    Fri Sep 2 , 2022
    – रेटिंग एजेंसी ने अपने पूर्वानुमान में 1.1 फीसदी की बड़ी कटौती की नई दिल्ली। साख निर्धारण करने वाली रेटिंग एजेंसी (Credit rating agency) मूडीज इनवेस्टर सर्विस (Moody’s Investor Service) ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए विकास दर के अनुमान (growth rate forecast) को घटाकर 7.7 फीसदी कर दिया है। एजेंसी ने इससे पहले मई […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved