img-fluid

भारतीय मूल के अरुण सुब्रमण्यन बनेंगे न्यूयॉर्क में जिला जज

March 09, 2023
वाशिंगटन (Washington)। भारतीय मूल (Indian values) के लोग अमेरिका (US) में अपना जलवा बिखेर रहे हैं। अब इस सूची में भारतीय मूल के न्यायविद अरुण सुब्रमण्यन (Arun Subramanian) का नाम भी जुड़ गया है। उन्हें न्यूयॉर्क में जिला जज (District Judge in New York) बनाया जाएगा। यह दायित्व ग्रहण करने वाले वे पहले दक्षिण एशियाई मूल के नागरिक होंगे।


अमेरिका में भारतीय मूल के लोग लगातार परचम लहरा रहे हैं। पिछले साल सितंबर में भारतीय मूल के अमेरिकी वकील अरुण सुब्रमण्यन को न्यूयॉर्क का जिला जज मनोनीत किया था। अब अमेरिकी सीनेट की न्यायपालिका समिति ने इस मनोनयन की पुष्टि कर दी है। अरुण सुब्रमण्यन न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले के जिला जज होंगे। वह इस न्यायालय में सेवा देने वाले पहले दक्षिण एशियाई मूल के न्यायाधीश भी होंगे।अरुण सुब्रमण्यन इस समय न्यूयॉर्क की एक लॉ फर्म में भागीदार हैं। यहां 2007 से कार्यरत सुब्रमण्यन ने 2006 से 2007 तक अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस रूथ बेडर गिन्सबर्ग के लिए क्लर्क के रूप में कार्य किया था। इसके पूर्व उन्होंने न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले के जस्टिस जेरार्ड ई लिंच के लिए 2005 से 2006 तक काम किया था। 2004 से 2005 तक वे अपीलीय न्यायालय के जज डेनिस जैकब्स के लिए लॉ क्लर्क रहे थे।

Share:

मशहूर एक्टर सतीश कौशिक का हार्ट अटैक से निधन, 67 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Thu Mar 9 , 2023
मुंबई: विख्यात भारतीय अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक का 66 साल की उम्र में कल बुधवार को निधन हो गया. अनुपम खेर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर अपने दोस्त के निधन की जानकारी दी. उन्होंने सतीश कौशिक के निधन पर शोक व्यक्त किया. सतीश कौशिक एक भारतीय अभिनेता, निर्देशक, निर्माता, कॉमेडियन और पटकथा लेखक […]
सम्बंधित ख़बरें
खरी-खरी
सोमवार का राशिफल
मनोरंजन
अभी-अभी
Archives

©2025 Agnibaan , All Rights Reserved