• img-fluid

    आर्मेनिया-अजरबैजान के बीच एक बार फिर संघर्ष विराम की घोषणा, रूस ने मध्यस्थतता की

  • October 19, 2020


    मॉस्को । आर्मेनिया और अजरबैजान ने देर रात एक बार फिर संघर्ष विराम की घोषणा की है। इससे एक सप्ताह पहले भी दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम की घोषणा हुई थी मगर अगले ही दिन दोनों देशों ने एक दूसरे पर बमबारी शुरू कर दी थी। यह संघर्ष विराम आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच शांति स्थापित करने का दूसरा प्रयास होगा।

    बताया जा रहा है कि अर्मेनियाई विदेश मंत्री ज़ोहराब म्नात्सक्यानन और अजरबैजान के जेहुन बेयारमोव ने यह घोषणा की। शांति का दूसरा प्रयास करने का निर्णय रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के परामर्श से किया गया था। जिन्होंने दोनों देशों से ‘मॉस्को डील’का पालन करने को कहा था।

    बतादें कि बीते 27 सितंबर से दोनों देशों के बीच शुरू हुई लड़ाई में अब तक 650 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं, इसके अलावा लाखों रूपये की संपत्ति का भी नुकसान हो चुका है। लगभग 25 सालों से दोनों देशों के बीच चल रहे संघर्ष में ये पहला मौका होगा जब इतने दिनों तक लड़ाई चली हो और इतने बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ हो। पिछले कुछ दिनों से अजरबैजान और आर्मेनिया के बीच संघर्ष काफी उग्र हो गया था। दोनों देश एक दूसरे पर मिसाइलों और अन्य हथियारों से हमला करते जा रहे थे। दोनों के बीच जारी संघर्ष में रिहायशी इमारतों को भी निशाना बनाया जा रहा था जिससे जान माल का नुकसान हो रहा था।

    Share:

    वित्त वर्ष 2019-20 में चेक के जरिए भुगतान घटकर 2.96 फीसदी पर: आरबीआई

    Mon Oct 19 , 2020
    मुम्बई। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहन की वजह से बीते वित्त वर्ष 2019-20 में चेक के जरिए खुदरा भुगतान का आंकड़ा काफी नीचे आ गया है। आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2020-21 में कुल खुदरा भुगतान में चेक समाशोधन (क्लियरिंग) का हिस्सा घटकर मात्र […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved