• img-fluid

    पंजाब के खिलाफ अर्जुन तेंदुलकर ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, इस गलती से जमकर हो रहे ट्रोल

  • April 23, 2023

    नई दिल्ली (New Delhi) । आईपीएल 2023 के 31वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की टीम ने मुंबई इंडियंस को 13 रनों से मात दी। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम ने बोर्ड पर 8 विकेट खोकर 214 रन लगाए। जिसके जवाब में मुंबई (Mumbai) की टीम 6 विकेट खोकर 201 रन ही बना पाई। इस मैच में मुंबई की हार के बाद उनकी टीम का एक खिलाड़ी सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड कर रहा है। ये खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि अर्जुन तेंदलुकर (Arjun Tendulkar) हैं। अर्जुन को लोग जमकर ट्रोल कर रहे हैं।


    अर्जुन से हुई क्या गलती?
    अर्जुन तेंदलुकर ने अपने पहले दो आईपीएल मुकाबलों में ठीक-ठाक गेंदबाजी की थी। इस गेंदबाज ने ज्यादा रन भी नहीं लुटाए थे और उन्हें एक विकेट भी मिल गया। लेकिन पंजाब किंग्स के खिलाफ इस गेंदबाज का असली टेस्ट हुआ। पंजाब के खिलाफ अर्जुन अपने दूसरे ओवर में प्रभसिमरन सिंह का विकेट झटक लिया था। लेकिन अपने तीसरे ओवर में अर्जुन ने 31 रन लुटा दिए। इस ओवर में उनकी लाइन लेंथ पूरी तरह बदल गई और उन्होंने जमकर रन लुटाए। अर्जुन ने इस ओवर में एक बड़ी नो बॉल भी फेंकी।

    जमकर किया जा रहा ट्रोल
    वहीं अर्जुन के खराब प्रदर्शन के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। यहां तक कि मुंबई इंडियंस के फैंस अर्जुन को टीम की हार का सबसे बड़ा जिम्मेदार मान रहे हैं। मुंबई की हार के बाद से ही अर्जुन ट्विटर पर लगातार ट्रेंड कर रहे हैं।

    https://twitter.com/Praveen93718143/status/1649836687512707074?s=20

     

    अर्जुन तेंदुलकर ने बनाया ये रिकॉर्ड
    पंजाब किंग्स के खिलाफ पहला ओवर में अर्जुन तेंदलुकर लेकर आए। उन्होंने इस ओवर में सिर्फ 5 रन दिए। फिर उन्होंने 7वां ओवर किया। इस ओवर में उन्होंने 12 रन दिए। इसके बाद वह 16वां ओवर करने आए। इस ओवर में उन्होंने 31 रन दे दिए, जो कि आईपीएल के इतिहास का छठा सबसे महंगा ओवर है। इसी के साथ उनके नाम तीसरे ही मुकाबले में ये खराब रिकॉर्ड (bad record) भी जुड़ गया।

    Share:

    कृषि कानूनों को लेकर हमेशा मुखर रहे सत्यपाल मलिक फिर सुर्खियों में, जानें वजह

    Sun Apr 23 , 2023
    नई दिल्ली (New Delhi)। जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir ) के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक (Former Governor Satya Pal Malik) इन दिनों चर्चा में हैं। सीबीआई (CBI) ने मलिक से जम्मू कश्मीर में कथित बीमा मामले (alleged insurance matters) के सिलसिले में कुछ सवालों के जवाब मांगे थे। सात महीने में यह दूसरी बार है […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved