• img-fluid

    NCB के दफ्तर पहुंचे अर्जुन रामपाल, देश छोड़कर भागने की खबर हुई थी वायरल

  • December 21, 2020

    मुंबई। ड्रग्स के एक मामले में आज पूछताछ में सहयोग देने के लिए अभिनेता अर्जुन रामपाल NCB के दफ्तर पहुंच गए हैं। उन्हें NCB ने 22 दिसंबर से पहले पूछताछ के लिए तलब किया था। पहले 13 नवंबर को NCB ने उनसे सात घंटे पूछताछ की थी। रामपाल के घर से जब्त इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस की रिपोर्ट आने के बाद NCB ने उन्हें तलब किया है। 

    NCB सूत्रों के मुताबिक, रामपाल के घर से कुछ प्रतिबंधित दवाएं मिली थीं। इसके अलावा उनके घर से कुछ मोबाइल फोन और लैपटॉप जब्त किए गए थे। कुछ दिनों पहले अभिनेता अर्जुन रामपाल के देश छोड़कर जाने की खबर वायरल हुई थी। उन्होंने ट्वीट कर खुद स्थिति स्पष्ट कर दी थी। उन्होंने ट्वीट करके कहा था कि वह भारत में ही हैं और अपनी फिल्म ‘नेल पॉलिश’ का प्रचार कर रहे हैं। इस पूरे मामले की शुरुआत शुक्रवार को उन साक्षात्कारों के रद्द होने से हुई जिनमें अर्जुन रामपाल को शामिल होना था।

    अर्जुन रामपाल का टेलीफोन नंबर भी इस दौरान कवरेज क्षेत्र से बाहर बताया गया और कहा गया कि ये इंटरव्यू जूम एप के जरिए इसीलिए कराने की कोशिश की जा रही है। इसके विपरीत अर्जुन रामपाल ने एक ट्वीट के जरिए शनिवार को अपने भारत में ही होने की बात कही। एनसीबी ने 16 दिसंबर को अर्जुन को पूछताछ के लिए बुलाया था, मगर वो हाजिर नहीं हुए। रिपोर्ट्स आई कि अपने लॉयर के माध्यम से उन्होंने 22 दिसंबर तक का समय मांगा है। 

    Share:

    अगली बारिश में विस्टाडोम कोच से पातालपानी की वादी निहारेंगे सैलानी

    Mon Dec 21 , 2020
    जल्द ही तैयार हो जाएंगे विस्टाडोम कोच, इस बार कोरोना के कारण हैरिटेज ट्रेन भी बंद इन्दौर। इस बार बारिश और ठंड में हैरिटेज ट्रेन से पातालपानी की वादियों का मजा लेने वाले पर्यटकों को अगले साल दोगुना मजा आएगा। महू में हैरिटेज ट्रेन के लिए विस्टाडोम बनाने का काम अंतिम दौर में है। हालांकि […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved