• img-fluid

    अर्जुन रामपाल ने शाहरुख खान की तारीफ में पढ़े कसीदे, बताया- कैसे हुई थी दोनों की पहली मुलाकात

  • July 31, 2024

    डेस्क। अर्जुन रामपाल हिंदी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता हैं। उन्होंने दो दशक से भी ज्यादा समय से लगातार दर्शकों का मनोरंजन किया है। वह आखिरी बार इस साल की शुरुआत में विद्युत जामवाल के साथ फिल्म क्रैक में नजर आए थे। अर्जुन ने अपने करियर में बतौर नायक और खलनायक भी काम किया है। उन्होंने शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में बतौर खलनायक नजर आए थे। इस बीच हालिया इंटरव्यू में अर्जुन ने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को लेकर बात की है।

    अर्जुन रामपाल ने साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में अपनी खलनायकी से दर्शकों का दिल जीत लिया था। इस फिल्म में वह अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान के साथ नजर आए थे। हाल में ही रणवीर के पॉडकास्ट पर अर्जुन ने शाहरुख की तारीफ की है। इस दौरान उन्होंने अभिनेता के साथ हुई अपनी पहली मुलाकात का भी जिक्र किया है।


    अर्जुन का आज भी शाहरुख के साथ अच्छा बॉन्ड है। उन्होंने अभिनेता की तारीफ करते हुए कहा कि शाहरुख की शख्सियत में काफी गहराई है। उन्होंने अपने जीवन में बहुत कुछ देखा है। उन्होंने काफी त्याग भी किए हैं। इसके साथ अर्जुन ने बॉलीवुड सुपरस्टार की तारीफ करते हुए कहा कि वह चीजों को पहले ही भांप लेते हैं, उनकी दूरदर्शिता काफी कमाल की है।

    शाहरुख को बेहद मेहनती बताते हुए अभिनेता ने कहा, “आप उनसे हर चीज सीख सकते हैं, उनके अच्छे गुण, उनका व्यवहार और उनकी अच्छी आदतें।” इस दौरान अभिनेता से हुई अपनी पहली मुलाकात का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वह शाहरुख से उनकी पूर्व पत्नी, मॉडल मेहर जेसिया के माध्यम से मिले थे। मेहर शाहरुख की पत्नी गौरी खान की अच्छी दोस्त थीं। ऐसे में किसी एक जगह पर वो दोनों एक दूसरे से टकराए और बधाई दी।

    Share:

    कोचिंग संस्थानों को रेगुलेट करने के लिए बनेगा कानून, आतिशी बोलीं- दिल्ली पुलिस एक्शन ले

    Wed Jul 31 , 2024
    नई दिल्ली: दिल्ली में बीते दिनों राव कोचिंग सेंटर हादसे में तीन बच्चों की मौत के बाद दिल्ली सरकार एक्शन मोड में आ गई है. दिल्ली सरकार ने ऐलान किया है कि आने वाले दिनों में कोचिंग संस्थानों को रेगुलेट करने के लिए कानून बनाया जाएगा. एक प्रेस कांफ्रेंस में दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved