• img-fluid

    अर्जुन कपूर हुए कोरोना संक्रमित, साथ ही ये अभिनेत्री भी हुई पॉजिटिव

  • September 07, 2020

    मुम्बई। कोरोना वायरस इस समय चाहे गरीब हो या अमीर किसी को नहीं छोड़ रहा है। यहां तक कि अच्‍छे-अच्‍छे फिल्‍म अभिनेता भी इसकी चपेट में हैं। अब फिल्‍म अभिनेता अर्जुन कपूर भी संक्रमित हो गये हैं, लेकिन उनमें इस बीमारी के लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं। उनके संक्रमित होते ही 46 वर्षीय मलाइका अरोरा भी कोरोना पॉजिटिव आई है। इस बात की पुष्टि उनकी बहन ने की है।

    जानकारी मिल रही है कि मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा ने यह पुष्टि की है कि मलाइका कोरोना पॉजिटिव हैं। वह डांस रियलिटी शो, ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ को भी जज करती हैं। कुछ दिनों पहले कुछ क्रू मेंबर्स शो के सेट पर कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।
    इससे पहले अर्जुन कपूर ने कहा था कि मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। मुझे अभी ठीक लग रहा है और मेरे शरीर में कोरोना के लक्षण दिखाई नहीं दे रहे हैं। फिर भी मैंने डॉक्टरों और प्रशासन की सलाह पर खुद को अलग किया और घर से बाहर निकल गया।

    अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘आप सभी को यह बताना मेरा दायित्व है कि मैं कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया हूं। मैं ठीक महसूस कर रहा हूं और मुझमें कोई लक्षण नहीं दिख रहा है। उन्होंने लिखा कि डॉक्टरों एवं अधिकारियों की सलाह पर घर में ही मैंने अपने आपको को सबसे अलग कर लिया है। उन्‍होंने पिछले ही सप्ताह अपनी नयी फिल्म की शूटिंग शुरू की थी जिसमें रकुल प्रीत भी हैं।

    अर्जुन के बीमार होने की जानकारी देने के बाद फिल्मकार करण जौहर, अभिनेत्री कृति सैनॉन, परिणीति चोपड़ा, हुमा कुरैशी, सिद्धांत चतुर्वेदी, निमरत कौर, पत्रलेखा, अदिति राव हैदरी समेत फिल्मोद्योग के साथियों और परिवार के सदस्यों- सोनम कपूर आहूजा, संजय कपूर एवं हर्षवर्धन कपूर ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

    Share:

    कंगना रनौत को सुरक्षा उपलब्‍ध कराएगी हिमाचल सरकार

    Mon Sep 7 , 2020
    शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को सूबे में सुरक्षा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है यहां तक कि उनकी मुंबई यात्रा के दौरान भी सुरक्षा उपलब्ध कराने पर सरकार विचार कर रही है। गत विदस एक बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved