• img-fluid

    कोलकाता रेप और मर्डर केस में अरिजीत सिंह ने मांगा न्याय, गाने में छलका दर्द

  • August 29, 2024

    मुंबई। कोलकाता रेप  (Kolkata rape) और मर्डर केस (murder case) में आम जनता से लेकर सेलेब्स तक न्याय की मांग कर रहे हैं। कोलकाता के हॉस्पिटल में ट्रेनी डॉक्टर (Trainee doctor in Kolkata hospital) के साथ हुई इस घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया है। अब बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह (Singer Arijit Singh) ने इस मामले में एक नया गाना रिलीज करते हुए न्याय की मांग की है। अरिजीत सिंह के इस गाने पर उनके फैंस की प्रतिक्रिया आने लगी है। जहां कुछ फैंस अरिजीत की तारीफ कर रहे हैं। वहीं, कुछ उनकी आलोचना भी कर रहे हैं।

    अरिजीत ने रिलीज किया नया गाना
    अरिजीत सिंह ने इस गाने को अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। इस गाने को कंपोज, लिखा और गाया अरिजीत सिंह ने है। गाने का टाअटल है- आर कोबे है जिसका मतलब होता है कि ‘ये कब खत्म होगा’। अरिजीत ने गाने का जो वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है उस पूरे वीडियो में आपको मुट्ठी बांधे एक हाथ नजर आएगा जिसकी कलाई पर गाने का शीर्षक लिखा है। गाना शेयर करते हुए अरिजीत ने लिखा- यह केवल एक प्रोटेस्ट गीत नहीं है – यह कार्रवाई का आह्वान है।


    अरिजीत के गाने पर क्या बोल रहे सोशल मीडिया यूजर्स
    अरिजीत सिंह के इस गाने पर नेटिजेन्स के रिएक्शन भी आने लगे हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स अरिजीत सिंह की आलोचना कर रहे हैं। वो पूछ रहे हैं कि अरिजीत सिंह ने इस पूरे मामले पर रिएक्टर करने में इतनी देर क्यों कर दी। वहीं, कुछ एक्स यूजर्स खुलकर अरिजीत सिंह की तारीफ कर रहे हैं।

    एक यूजर ने अरिजीत के गाने का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- “अरिजीत सिंह ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज विक्टिम के लिए न्याय मांगते हुए नया गाना लिखा है। यह केवल एक प्रोटेस्ट गीत नहीं है – यह कार्रवाई का आह्वान है।” वहीं, एक यूजर ने लिखा- सुंदर गाना, रोंगटे खड़े हो गए।

    Share:

    हमास की सुरंगों का काल बनी इजरायली सेना की स्पेशल फोर्स, जमीन के नीचे करती है आॅपरेट

    Thu Aug 29 , 2024
    तेल अवीव: गाजा (Gaza) में सक्रिय हमास (Hamas) इजरायल (Israel) के अस्तित्व के लिए अब भी चुनौती बना हुआ है। इजरायली सेना 7 अक्टूबर 2023 से ही हमास को खत्म करने की जंग लड़ रही है। हालांकि, वह अपने लक्ष्य को पाने में अब तक असफल रही है। हमास के आतंकी गाजा के नीचे बने […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved