• img-fluid

    असामाजिक तत्व भी बन गए भाजपा के सदस्य, बूथ स्तर पर छंटनी होगी

  • September 28, 2024

    • प्रदेश संगठन तक पहुंची शिकायत, प्रदेश अध्यक्ष ने सावधानी बरतने को कहा

    इंदौर (Indore)। भाजपा का पहले चरण का सदस्यता अभियन समाप्त हो चुका है और अब दूसरे चरण की तैयारियां की जा रही हैं, लेकिन इस बीच प्रदेश संगठनको जानकारी मिली है कि कई असामाजिक तत्वों ने भी भाजपा की सदस्यता ले ली है। ऑनलाइन माध्यम से ऐसे लोगों ने सदस्यता ले ली जिनसे आगे जाकर पार्टी की बदनमी हो सकती है। अब ऐसे लोगों को चिन्हित किया जा रहा है और बूथ स्तर पर कहा गया है कि ऐसे लोगों की जानकारी संगठन को दी जावें। भाजपा का सदस्य कोई भी बन सकता है। केवल एक मिस्ड कॉल देकर बाद मेंआई लिंक के माध्यम से भाजपा से जुड़ा जा सकता है और उसका परिचय पत्र भी डाउनलोड किया जा सकता है। इंदौर में सदस्यता अभियान का टारगेट पूरा होने को है।


    इसी बीच टारगेट पूरा करने के चक्कर में कई लोगों ने हर किसी को सदस्यबना दिया है। ऐसा प्रदेश के अन्य शहरों में भी हुआ है। इस प्रकार की जानकारी प्रदेश संगठन तक पहुंची हैं और संगठन इस मामले में अब बारीकी से जांच-पड़ताल की बात कर रहा है। फिलहाल सदस्यता अभियान का डाटा दिल्ली मुख्यालय के सर्वर में इक_ा हो रहाहै, जहां प्रत्येक सदस्य की पूरी जानकारी होगी। वहां से सूचियां आने के बाद पता चल सके कि कौन-कौन सदस्य बना है? प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने भी सभी जिलाध्यक्षों और सदस्यता अभियान प्रभारियों से कहा कि वे सदस्य बनाते समय सावधानी बरतें और फिर भी अगर कोई ऐसा व्यक्ति सदस्य बन जाता है , जिससे पार्टी की छवि खराब होती है तो उसकी जानकारी संगठन को दें। बूथ स्तर पर सदस्यों की जो सूची तैयार की गई है, उसमें भी देखें कि कोई असामाजिक तत्व तो सदस्य के रूप में भाजपा से जुड़ नहीं गया है? ऐसे लोगों को चिन्हित करें और उसकी जानकारी जिले के माध्यम से प्रदेश संगठन को भिजवाएं, ताकि उसका नाम सूची में से हटवाया जा सके। हालांकि इंदौर में अभी तक ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन बूथ स्तर पर छंटनी की जाएं तो ऐसे नाम सामने आ सकते हैं।

    Share:

    मालवा-निमाड़ में सौ करोड़ यूनिट ज्यादा बिजली वितरित

    Sat Sep 28 , 2024
    भोपाल। मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (MP Western Region Electricity Distribution Company) द्वारा मालवा निमाड़ (Malwa Nimar) में गुणवत्ता के साथ बिजली आपूर्ति की जा रही है। राज्य शासन के अनुसार कृषि क्षेत्र के लिए दस घंटे दैनिक एवं अन्य सभी श्रेणी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए चौबीस घंटे आपूर्ति व्यवस्था लागू है। वर्तमान […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved