• img-fluid

    म.प्र. के पन्ना में एक और आदिवासी महिला से दुष्कर्म

  • September 03, 2024

    पन्ना: मध्य प्रदेश (MP) के पन्ना (Panna) जिले में सरकारी स्कूल (Government school) में मजदूरी का काम कर रही एक आदिवासी महिला (tribal woman) के साथ रेप का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस (Police) ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।



    जानकारी के अनुसार पन्ना जिले के पवई थाना क्षेत्र के ग्राम वघाई मोड निवासी एक आदिवासी मजदूर महिला निर्माणधीन सीएम राइज स्कूल में काम कर रही थी। इस स्कूल में टाइल्स के ठेकेदार द्वारा महिला के साथ दुराचार करने की घटना सामने आई है। घटना के बाद पीड़ित महिला ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। जिसके बाद मामला थाने तक पहुंच गया और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बिहार का रहने वाला है। पन्ना के सीएम राइज स्कूल में टाइल्स लगाने का काम कर रहा था।

    मामले में पवई थाना प्रभारी त्रिवेंद्र त्रिवेदी ने बताया कि महिला के द्वारा थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आरोपी बिहार का रहने वाला है और स्कूल में टाइल्स का ठेकेदारी का काम करता था। महिला के अनुसार तुरंत आरोपी पर मामला दर्ज कर कुछ ही घंटे में उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि 3 दिन पहले भी नरसिंहपुर में एक आदिवासी महिला से रेप का मामला सामने आया था। बताया जा रहा था कि पेट में दर्द होने का कारण वह शराब पीकर सो गई थी। घर पर अकेला देख गांव के एक युवक ने उसके साथ रेप कर दिया था। वह जन्माष्टमी पर राखी बंधवाने अपने भाई के घर आई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

    Share:

    भगवान गणेश की ये कथा है बहुत लाभकारी, शिव जी को भी करना पड़ा था 21 दिन का व्रत

    Tue Sep 3 , 2024
    डेस्क: भगवान गणेश को हिंदू धर्म में सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी जाती है. किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले भगवान गणेश की ही पूजा की जाती है और उन्हें हिंदू धर्म में भाग्य का भी देवता माना गया है. किसी भी नई शुरुआत से पहले भगवान गणेश की पूजा करना अहम माना जाता […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    मंगलवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved