• img-fluid

    सिंघु बॉर्डर पर धरना दे रहे एक और किसान ने जहर खाकर की आत्महत्या

  • January 10, 2021

    नई दिल्ली। दिल्ली-हरियाणा सिंघु सीमा पर पंजाब के 40 वर्षीय एक किसान ने जहर खाकर खुदखुशी कर ली। मृतक अमरिंदर सिंह पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले के रहने वाले थे। शनिवार देर शाम उन्होंने सल्फास खा लिया, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई।

    सिंघु बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे एक किसान ने बताया कि, “शाम बॉर्डर के मुख्य स्टेज के पीछे उन्होंने सल्फास खाया, वहीं स्टेज के सामने मौजूद पंडाल के सामने आकर गिर गए, मौके पर खड़े अन्य किसान उन्हें अस्पताल ले गए, जहां उनकी करीब शाम 7 बजे मृत्यु हो गई।

    हालांकि किसान ने किन कारणों से खुदकुशी की ये साफ नहीं हो पाया है, साथ ही धरनास्थल पर मौजूद प्रदर्शनकारियों को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। दरअसल कृषि कानून के विरोध में बीते डेढ़ महीने से दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का आंदोलन जारी है। वहीं सरकार और किसान संगठनों की बातचीत के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकल सका है। हालांकि सरकार साफ कर चुकी है कि वह कानूनों को वापस नहीं लेगी, वहीं दूसरी ओर किसान भी कानून की वापसी की मांग पर अड़े हुए हैं।

    Share:

    साल 2021 में कितने होंगे चंद्रग्रहण, जानिए कब होंगे ये चंद्रग्रहण

    Sun Jan 10 , 2021
    साल 2021 की शुरुआत हो चुकी है। यह वर्ष भी आध्‍यात्मिक दृष्ठि से काफी महत्‍वपूर्ण है। इस साल दो बार चंद्र ग्रहण आएगा और दोनों ही काफी महत्‍व वाले होंगे। वर्ष 2021 में पड़ने वाले सभी छोटे-बड़े चंद्र ग्रहण से संबंधित हर छोटी-बड़ी जानकारी आपको हम देने जा रही हैं। यहां जानिए सभी चंद्र ग्रहणों […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved