• img-fluid

    सिंघु बॉर्डर पर एक और किसान ने की आत्महत्या, आंदोलन में कई दिनों से थे शामिल

  • January 23, 2021

    नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों का आंदोलन दिल्ली बॉर्डर पर जारी है। इस बीच आज एक किसान संगठन के कार्यकर्ता ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने वाले किसान का नाम रतन सिंह है। उनकी उम्र 75 साल थी। मालूम हो कि बीते दिन ही कृषि कानून के मसले पर केंद्र सरकार और किसान संगठनों के बीच 11वें दौर की वार्ता हुई। लेकिन वो वार्ता भी पूर्व के तरह बेनतीजा रही। 

    सिंघु बॉर्डर (Singhu Border) पर कृषि कानूनों के खिलाफ हजारों किसान आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन इस बीच शनिवार को अमृतसर के रतन सिंह ने यहां आत्महत्या कर ली। वह पंजाब के किसान मजदूर संघर्ष समिति के कार्यकर्ता थे। उनकी मौत की खबर जब अमृतसर के उनके गांव कोटली ढोले शाह पहुंची तो लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। रतन सिंह कई दिनों से किसान आंदोलन में शामिल थे। 

    दरअसल, कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन 50 से अधिक दिनों से जारी है। अब तक इस आंदोलन में कई किसानों की मौत चुकी है। कल हुई किसान और सरकार की बैठक को लेकर कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने कहा है कि वार्ता बेनतीजा रही जिसका हमें दुख है। किसान संगठन चाहते हैं कि तीनों कृषि कानून वापस लिए जाए। लेकिन सरकार संशोधन का प्रस्ताव दे रही है। हमने 2 साल तक कानून को होल्ड करने की बात भी कही, लेकिन उसे भी नकार दिया गया।

    Share:

    हार्दिक पांड्या ने अपने पिता को याद करते हुए शेयर किया इमोशनल वीडियो

    Sat Jan 23 , 2021
    नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या के पिता हिमांशु पांड्या का 16 जनवरी को 71 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। अपने पिता के निधन पर भावुक होते हुए हार्दिक ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है,जिसमें उनके और उनके पिता […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved