• img-fluid

    कांग्रेस में जान फूंकने की एक और कवायद, कल होगी बड़ी बैठक

  • June 22, 2024

    इंदौर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के गृहनगर इंदौर में कांग्रेस में जान फूंकने की एक और कवायद आज हो रही है। कल शाम गांधी भवन में पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा लोकसभा प्रभारी बनाए गए खरगोन के पूर्व विधायक रवि जोशी की अगुआई में एक बड़ी बैठक हो रही है, जिसमें शहर और जिला अध्यक्ष के साथ ही कार्यकारी अध्यक्ष व पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, विधानसभा चुनाव हारे नेता, नेता प्रतिपक्ष, पार्षद, ब्लॉक अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष, मोर्चा-संगठनों के अध्यक्ष के साथ कुछ प्रमुख नेताओं को भी बुलाया गया है। दरअसल कुछ दिनों पूर्व भोपाल में हुई एक बड़ी बैठक में इंदौर में संगठन की निष्क्रियता बड़ा मुद्दा बनी थी और यह बात भी उठी थी कि जब प्रदेश अध्यक्ष के गृहजिले में ही संगठन की यह हालत है तो फिर दूसरी जगह क्या स्थिति होगी। इसी के बाद पटवारी ने जोशी से कहा था कि वह इंदौर जाकर सभी नेताओं को साथ लेकर बैठें और इस बात पर चर्चा हो कि आखिर इंदौर में संगठन इतना लुजपुंज क्यों हो गया है।

    जनता से जुड़े मुद्दों पर आखिर कांग्रेस सडक़ पर क्यों नहीं आ पा रही है। नगर निगम में भ्रष्टाचार के तमाम मुद्दों पर निगम में काबिज भारतीय जनता पार्टी की तगड़ी घेराबंदी की जा सकती है। इस मामले में शहर की जनता का भी कांग्रेस को समर्थन मिलेगा। और भी कई ऐसे मुद्दे चिह्नित किए गए हैं, जिन पर यदि शहर और जिला कांग्रेस के माध्यम से आंदोलन किए जाएं तो सरकार के खिलाफ माहौल बनाया जा सकता है। ब्लॉक, सेक्टर, मंडलम् में भी संगठन की गतिविधियां ठप हैं। प्रदेश नेतृत्व जो कार्यक्रम शहर और ब्लॉक स्तर के लिए दे रहा है वह भी महज खानापूर्ति के लिए किए जा रहे हैं। बैठक में उपस्थित पार्टी नेताओं से इसी बात पर चर्चा होना है कि आखिर इंदौर में संगठन को सक्रिय कैसे किया जाए।


    चड्ढा कर सकते हैं कांग्रेस को बाय-बाय
    इंदौर में संगठन की स्थिति को लेकर दिल्ली तक यह फीडबैक है कि यहां शहर अध्यक्ष सुरजीत चड्ढा कभी भी पार्टी को गुड बाय कह सकते हैं। वे भाजपा नेताओं के सीधे संपर्क में हैं और भाजपा के वरिष्ठ नेता भी सार्वजनिक मंचों से उनकी तारीफ करने में पीछे नहीं रह रहे हैं। लोकसभा चुनाव के पहले से ही संगठन को लेकर चड्ढा का जो रवैया है उसने पार्टी के स्थानीय दिग्गजों को भी चौंका रखा है। चड्ढा के व्यावसायिक हित भी उन्हें सत्तापक्ष के खिलाफ आक्रामक तेवर नहीं अपनाने देते हैं।

    Share:

    आदतन भिक्षुकों को आश्रमों में रखा जाएगा

    Sat Jun 22 , 2024
    आधार कार्ड और दस्तावेज बनाने के साथ रोजगार दिलाएंगे इंदौर। इंदौर को भिक्षावृत्ति से मुक्त करने के लिए कलेक्टर आशीष सिंह सख्त कदम उठाने जा रहे हैं। कई बार समझाइश दिए जाने के बाद भी नहीं मानने पर अब सख्ती का डंडा चलाया जाएगा। इन आदतन भिक्षुकों को उज्जैन और इंदौर की संस्थाओं में प्रवेश […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved