मध्‍यप्रदेश

मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग के राष्ट्रीय एवं राज्य सम्मानों की घोषणा, 32 विभूतियों के नामों पर चयन समिति की सहमति

  • साहित्य, संगीत, नृत्य, रूपंकर कलाएं, नाटक, दुर्लभ वाद्य वादन एवं जनजातीय लोक कलाओं में उत्कृष्टता, सृजनात्मकता एवं बहुउल्लेखनीय योगदान के लिये चयनित हुई विभूतियां

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग द्वारा प्रतिवर्ष प्रदेश की संस्कृति एवं साहित्य में उत्कृष्टता, सृजनात्मकता एवं बहुउल्लेखनीय योगदान को राष्ट्रीय एवं राज्य सम्मानों के माध्यम से सराहा जाता है। इसी उद्देश्य के साथ वर्ष 2022 एवं 2023 के राष्ट्रीय एवं राज्य सम्मानों की घोषणा संस्कृति विभाग द्वारा की जा रही है। इन सम्मान हेतु नामों का चयन विभाग द्वारा गठित चयन समिति द्वारा किया गया है। संचालक, संस्कृति संचालनालय श्री एन.पी. नामदेव ने बताया कि राष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान वर्ष-2022 विवेकानंद नीडम्, ग्वालियर को प्रदान किया जावेगा।

राष्ट्रीय कबीर सम्मान वर्ष-2022 श्री रामदरश मिश्र, नई दिल्ली, राष्ट्रीय देवी अहिल्या सम्मान वर्ष-2022 हेमलता उपाध्याय, खण्डवा, राष्ट्रीय मैथिलीशरण गुप्त सम्मान वर्ष-2022 डाॅ. देवेन्द्र दीपक, भोपाल, राष्ट्रीय तुलसी सम्मान वर्ष-2022 श्री राघवराज भट्ट, हैदराबाद, राष्ट्रीय कुमार गंधर्व सम्मान वर्ष-2022 सुश्री सुधा रघुरमन, नई दिल्ली, राष्ट्रीय शरद जोशी सम्मान वर्ष-2022 श्री कैलाश चंद्र पंत, भोपाल, राष्ट्रीय नानाजी देशमुख सम्मान वर्ष-2022 मातृछाया, भोपाल, राष्ट्रीय इकबाल सम्मान वर्ष-2022 श्री अब्दुस समद, पटना, राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी सम्मान वर्ष-2022 डिजिटल इंडिया भाषिनी, दिल्ली, राष्ट्रीय फादर कामिल बुल्के सम्मान वर्ष-2022 सुश्री अतिला कोतलावल, श्रीलंका, राष्ट्रीय निर्मल वर्मा सम्मान वर्ष-2022 डाॅ.हंसा दीप, कनाडा, राष्ट्रीय गुणाकर मुले सम्मान वर्ष-2022 डाॅ. कृष्ण कुमार मिश्र, मुम्बई, राष्ट्रीय हिंदी सेवा सम्मान वर्ष-2022 डाॅ. दामोदर खड़से, पुणे, राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी सम्मान वर्ष-2023 श्री अमरेश्वर मिश्रा, भोपाल, राष्ट्रीय फादर कामिल बुल्के सम्मान वर्ष-2023 सुश्री दागमार मारकोवा, चेक गणराज्य, राष्ट्रीय निर्मल वर्मा सम्मान वर्ष-2023 श्री अनुराग शर्मा, पेंसिलवेनिया (अमेरिका), राष्ट्रीय गुणाकर मुले सम्मान वर्ष-2023 श्री देवेन्द्र मेवाड़ी, नई दिल्ली, राष्ट्रीय हिन्दी सेवा सम्मान वर्ष-2023, डाॅ. मनमोहन सहगल, पटियाला, राष्ट्रीय राजा मानसिंह तोमर सम्मान वर्ष-2023 सानंद न्यास, इन्दौर को प्रदान किया जावेगा।

संचालक, संस्कृति संचालनालय श्री एन.पी. नामदेव ने बताया कि राष्ट्रीय कालिदास सम्मान एवं राज्य शिखर सम्मान वर्ष 2022 की घोषणा की जा रही है। इसके अंतर्गत राष्ट्रीय कालिदास सम्मान (शास्त्रीय संगीत) पण्डित उदय भवालकर, पुणे, राष्ट्रीय कालिदास सम्मान (शास्त्रीय नृत्य) डाॅ. संध्या पुरेचा, मुम्बई, राष्ट्रीय कालिदास सम्मान (रंगकर्म) श्री भानु भारती, राजस्थान, राष्ट्रीय कालिदास सम्मान (रूपंकर कलाएं) श्री पी.आर. दारोज, दिल्ली को प्रदान किया जावेगा। वहीं, शिखर सम्मान (हिन्दी साहित्य) डाॅ. उर्मिला शिरीष, भोपाल, शिखर सम्मान (संस्कृत साहित्य) आचार्य मिथिलाप्रसाद त्रिपाठी, इंदौर, शिखर सम्मान (शास्त्रीय संगीत) विदुषी कल्पना झोकरकर, इंदौर, शिखर सम्मान (शास्त्रीय नृत्य) सुश्री मोहिनी मोघे पूंछवाले, जबलपुर, शिखर सम्मान (रूपंकर कलाएं) ईश्वरी रावल, इंदौर, शिखर सम्मान (नाटक) श्री राम जोग, इंदौर, शिखर सम्मान (दुर्लभ वाद्य वादन) पं. अखिलेश गुंदेचा, भोपाल तथा शिखर सम्मान (जनजातीय एवं लोक कलाएं) श्री रामसिंह उर्वेती, पाटनगढ़ को प्रदान किया जावेगा। उपरोक्त सभी सम्मान विभिन्न समारोह एवं कार्यक्रमों के माध्यम से आगामी समय में प्रदान किये जावेंगे।

Share:

Next Post

अगले 5 दिनों तक उत्तर पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत में तेज बारिश की संभावना, जानिए ताजा अपडेट

Sat Jun 29 , 2024
नई दिल्ली। मौसम विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को अगले चार से पांच दिनों में उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत (North-West and North-East India) में ‘भारी से बहुत भारी बारिश’ की भविष्यवाणी (heavy rain forecast) की है। आईएमडी ने कहा कि उत्तर ओडिशा-पश्चिम बंगाल के गंगा के तटों से सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर अभी […]