• img-fluid

    भगवान के बाद दूसरे नंबर पर है अन्नदाता

  • September 18, 2020

    • 22.51 लाख किसानों को मिला 4688 करोड़ का फसल बीमा
    • मुख्यमंत्री ने किसानों से किया संवाद

    भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के 22 लाख 51 हजार 188 किसानों के खातों में खरीफ 2019 का फसल बीमा का 4 हजार 688 करोड़ 83 लाख रुपए करा दिए हैं। उन्होंने उज्जैन में आयोजित कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के जरिए किसानों के खातों में पैसा जमा किया। इस दौरान उन्होंने वीडियो कॉफ्रेंसि के जरिए किसानों से संवाद भी किया। मुख्यमंत्री ने किसानों से हाल-चाल जाना और परिवार की आर्थिक स्थिति के बारे में भी पूछा। उन्होंने कार्यकम में उपस्थित एवं सोशल मीडिया के जरिए प्रदेश के किसानों से कहा कि भगवान के बाद दूसरे नंबर पर अन्नदाता हैं। वे अन्न पैदा करते हैं और देश का पेट भरते हैं।
    चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार किसानों के कल्याण के लिए सदा तत्पर है। हमारा लक्ष्य है किसानों की आमदनी को जल्दी से जल्दी दोगुना करना। इसके लिए न केवल किसानों को खेती-किसानी के लिए हरसंभव सहायता दी जा रही है, अपितु उनकी फसलों को हुए नुकसान की भी अधिकतम भरपाई सरकार कर रही है। किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर फसल ऋण दिया जा रहा है। किसानों को उनकी फसल का अधिक से अधिक मूल्य मिल सके, इसके लिए मण्डी अधिनियम में संशोधन किए गए हैं तथा उनकी फसलों के विपणन की भी अच्छी व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि गत दिनों मध्यप्रदेश सरकार द्वारा खरीफ 2018 एवं रबी 2018-19 की फसल बीमा के प्रीमियम की बकाया राशि 2200 करोड़ भरे जाकर किसानों को 2981.24 करोड़ रूपए की बीमा दावा राशि दिलवाई गई। इसमें 8 लाख 40 हजार किसानों को खरीफ 2018 की फसल बीमा दावा राशि 1921.24 करोड़ रूपए तथा 6 लाख 60 हजार किसानों को रबी 2018-19 की दावा राशि 1060 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया।

    Share:

    बड़े तालाब में मासूम बच्ची का शव मिलने से सनसनी

    Fri Sep 18 , 2020
    भोपाल। वीआईपी रोड स्थित बड़े तालाब में आज सुबह एक साल की मासूम बच्ची की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मासूम की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर हत्या के एंगल पर जांच शुरू कर दी है। तलैया थाना प्रभारी डीपी सिंह के मुताबिक आज […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved