• img-fluid

    अनिल विज ने कसा तंज, लोगों ने कांग्रेस की जलेबी बना दी

  • October 12, 2024

    नई दिल्‍ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Elections) में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार जीत दर्ज की है। पार्टी के विजय के उत्साहित भाजपा नेता अनिल विज ने शुक्रवार को कांग्रेस पर तंज कसा। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी की दिलचस्पी केवल जलेबी में थी उनकी चुनाव में कोई दिलचस्पी नहीं थी। लोगों ने कांग्रेस की जलेबी बना दी। अब कांग्रेस को अपना चुनाव निशान भी बदल लेना चाहिए। अब उन्हें पंजे को हटाकर जलेबी रख लेना चाहिए।’ उन्होंने कहा कि हमें अपनी जीत का पूरा भरोसा था। साथ ही, हम दूसरे दलों की सच्चाई पहले से जानते थे।



    दरअसल, राहुल गांधी ने गोहाना की रैली में कहा था कि मैंने गाड़ी में जलेबी चखी और अपनी बहन प्रियंका को फोन पर मैसेज भेजा कि आज मैंने जिंदगी की सबसे अच्छी जलेबी खाई। मैं तुम्हारे लिए भी जलेबी का एक डिब्बा लेकर आ रहा हूं। वही, बीजेपी नेता राव इंद्रजीत सिंह के शक्ति प्रदर्शन से जुड़े सवाल पर अनिल विज ने कहा कि मुझे इसकी जानकारी नहीं है। वहीं, जब उनसे भ्रष्टाचार के विपक्ष के आरोपों पर प्रश्न किया गया तो कहा कि जनता इसका फैसला करेगा। विज ने कहा, ‘जनता से बड़ी कोई अदालत नहीं है। इसलिए जनता के फैसले को सिर-माथे पर रखना चाहिए।’

    दशहरा के बाद हो सकता है शक्ति प्रदर्शन
    हरियाणा में भाजपा की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को दशहरा के बाद आयोजित किए जाने की संभावना है। कैबिनेट के गठन में जाति और क्षेत्रीय समीकरण जैसे कारकों पर विचार किया जा सकता है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत के बाद राज्य में नई सरकार के प्रमुख के रूप में अपने संभावित शपथ ग्रहण से पहले नायब सिंह सैनी ने बुधवार को दिल्ली पहुंचे। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं से मुलाकात की थी। सैनी ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के लिए भाजपा के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान से भी मुलाकात की। भाजपा ने चुनावों के दौरान संकेत दिया था कि मार्च में मुख्यमंत्री के रूप में मनोहर लाल खट्टर की जगह लेने वाले और अन्य पिछड़ा वर्ग से आने वाले सैनी अगर जीतते हैं तो शीर्ष पद के लिए वह पार्टी की पसंद होंगे।

    Share:

    हरियाणा : नायब सिंह सैनी 17 अक्टूबर को सीएम पद की लेंगे शपथ, पीएम मोदी समेत भाजपा के दिग्गज रहेंगे मौजूद

    Sat Oct 12 , 2024
    नई दिल्ली. हरियाणा (Haryana) के अगले मुख्यमंत्री (CM) के तौर पर नायब सिंह सैनी (Naib Singh Saini) 17 अक्टूबर को शपथ लेंगे. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) समेत बीजेपी (BJP) के तमाम बड़े पदाधिकारी मौजूद होंगे. बीजेपी राज्यों के मुख्यमंत्री भी शपथग्रहण समारोह में शामिल होंगे. सैनी का शपथग्रहण दशहरा ग्राउंड […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved