img-fluid

अमृता राव और आरजे अनमोल ने दुनिया को दिखाई बेटे की पहली झलक 

  • November 06, 2020
    ‘विवाह’ फेम अभिनेत्री अमृता राव और उनके पति रेडियो जॉकी अनमोल सूद हाल ही में अपने पहले बच्चे के माता-पिता बने हैं। अमृता राव ने 2 नवम्बर को बेटे को जन्म दिया था। उनके परिवार में खुशी का माहौल हैं। वहीं अब अमृता राव और उनके पति अनमोल सूद ने फैंस के साथ अपने बेटे की पहली झलक शेयर की है। हालांकि इस तस्वीर में उनके बेटे का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है।
    इस तस्वीर में अमृता और अनमोल ने अपने बेटे के नन्हे हाथ को अपने हाथों में थामा हुआ है। इसके साथ ही अमृता ने अपने बेटे के नाम का भी खुलासा किया है। अमृता ने इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को शेयर कर लिखा-‘हैलो वर्ल्ड.. मिलिए हमारे बेटे वीर से..आपके आशीर्वाद की जरूरत है। अमृता राव और आरजे अनमोल।’
    सोशल मीडिया पर यह तस्वीर वायरल हो रही है। इसके साथ ही फैंस अमृता और अनमोल को बधाई दे रहे हैं। अमृता राव और अनमोल सूद ने लगभग सात साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी का फैसला लिया था और करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में दोनों ने 15 मई, 2016 को शादी की थी। 
    शादी के चार साल बाद अब अमृता और अनमोल माता-पिता बने हैं। अपने पहले बच्चे को लेकर अमृता और अनमोल बहुत खुश हैं। अमृता राव ने 2002 में आर्य बब्बर के साथ फिल्म अब के बरस से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह इश्क विश्क, मैं हूं ना, देवर, मस्ती, शिखर, विवाह, लाइफ हो तो ऐसी, जॉली एलएलबी, सत्याग्रह, सिंह साब द ग्रेट, ठाकरे जैसी फिल्मों में नजर आई हैं।

    Share:

    कांग्रेस ने स्व.अर्जुन सिंह को दी श्रद्धांजलि

    Fri Nov 6 , 2020
    संतनगर। उपनगर में कांग्रेस कमेटी द्वारा मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पंजाब के पूर्व राज्यपाल स्व. अर्जुन सिंह की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष नानक चंदनानी ने कहा कि स्व. अर्जुनसिंह एकता शांति के प्रतीक थे। जब वे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बने उस समय उन्होंने प्रदेश के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    मंगलवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved