img-fluid

अमित शाह ने BJP नेताओं को दिए चुनावी टिप्स, बोले- 5 साल में बिहार को बनाएंगे बाढ़ मुक्त

  • March 30, 2025

    पटना। भाजपा (BJP) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष (Former National President) और गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) ने कहा कि बिहार के बिना देश का विकास संभव नहीं है। हम अगले पांच वर्षोँ में बिहार को बाढ़ से मुक्त (Bihar floods free) बनाएंगे। इसके लिए ठोस कार्ययोजना बनाकर काम किया जाएगा। हम 2014 जीते, 2019 में जीत हासिल हुई। अब 2025 में पहुंच चुके हैं। शनिवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में बंद कमरे में पार्टी नेताओं के साथ बैठक में गृह मंत्री ने इस साल होने वाले चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि बिहार को बजट में इस बार विशेष मिला।


    इसको लेकर हम पर आरोप लगाए गए कि 2025 का बजट बिहार के लिए था, लेकिन विरोधियों की बातों से हमें कुछ लेना-देना नहीं है। बजट में बिहार को मिली सौगातों को लोगों तक पहुंचाइए। केन्द्र सरकार बिहार को विशेष राज्य के दर्जे से ज्यादा दे रही है। हमें मोदी सरकार और नीतीश सरकार के काम को लेकर जनता के बीच जाना है। बिहार में हम लंबे समय से गठबंधन में सरकार चला रहे हैं। ऐसे में बिहार में चुनाव जीतने में कोई शंका नहीं है।

    बिहार चुनाव को लेकर तैयारी की जा रही है। किस नेता को क्या जिम्मेवारी दी जानी है, यह जल्द ही तय कर लिया जाएगा। पार्टी नेताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। देश में आजादी के बाद गरीबों की संख्या बढ़ते-बढ़ते 60 करोड़ हो गई। कांग्रेस ने सिर्फ आश्वासन दिया, लेकिन मोदीजी के 10 वर्षों के शासन में दीनदयाल के अंत्योदय के कार्यक्रम को बढ़ाते हुए सभी लोगों तक पेयजल, शौचालय, आवास, बिजली की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इस बार हम तमिलनाडु भी जीतेंगे। हालांकि कोर कमेटी की बैठक नहीं हुई लेकिन गृहमंत्री खबर लिखे जाने (रात साढ़े 11 बजे) तक बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथदफ्तर में ही बैठे थे।

    बाबा साहेब की जयंती मनाई जाएगी
    14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती है। दीपोत्सव होगा। बैठक में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने भी विचार रखे। मौके पर बिहार प्रभारी विनोद तावड़े, सह प्रभारी दीपक प्रकाश, क्षेत्रीय सह संगठन महामंत्री नागेन्द्रनाथ त्रिपाठी, संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, सतीश चंद्र दूबे, राजभूषण चौधरी, सांसद डॉ संजय जायसवाल, विधान पार्षद संजय मयूख सहित 200 नेता मौजूद थे।

    आपातकाल के मीसा बंदियों को सम्मानित करेगी भाजपा
    आपातकाल में मीसा या डीआरआई के तहत गिरफ्तार व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं, कारसेवकों का भी सम्मान होगा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि छह अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस भव्य तरीके से मनेगा। पार्टी के सभी कार्यकर्ता अपने-अपने घरों में भाजपा का झंडा लगाएंगे। साथ ही एक सेल्फी लेकर उसे सोशल मीडिया पर विकसित भारत हैशटैग के साथ अपलोड भी करेंगे। छह या सात अप्रैल को मतदान केंद्रों पर एकत्रित होना है। आठ और नौ अप्रैल को मंडल या विधानसभा स्तर पर सम्मेलन होगा। सात से 12 तक मंडल अध्यक्ष के स्तर से ऊपर के सभी पदाधिकारियों को गांव चलो अभियान में शामिल होना है।

    सहयोगी उम्मीदवारों को भी कमल छाप का मान वोट करें
    अमित शाह ने भाजपा दफ्तर में लंबी बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि एनडीए के सभी घटक दलों के उम्मीदवारों को कमल छाप का प्रत्याशी समझ ही वोट करना है। लोगों को मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करना है। इसी रणनीति से हमें ऐतिहासिक जीत मिलेगी। कहा कि मोदी सरकार ने जो भी वायदे किए, उसे 10 साल में पूरा किया है। अगले 30 साल तक देश में भाजपा की सरकार रहेगी। देश से आतंकवाद, उग्रवाद और नक्सलवाद 90 खत्म हो चुका है। अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। कहा कि 2004 से 2014 तक कांग्रेस ने भाजपा को हर तरह से प्रतारित और बदनाम करने का प्रयास किया।

    Share:

    नागपुर पहुंचे मोदी, हिंदू नव वर्ष पर जाएंगे RSS हेडक्वार्टर, मोहन भागवत से होगी मुलाकात

    Sun Mar 30 , 2025
    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) रविवार को नागपुर पहुंच गए हैं। वे यहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्यालय (Rashtriya Swayamsevak Sangh Headquarters) भी जाएंगे। बतौर प्रधानमंत्री संघ मुख्यालय जाने वाले वह पहले नेता होंगे। इस दौरे के कुछ कार्यक्रमों में मोदी के साथ संघ प्रमुख मोहन भागवत (RSS chief Mohan Bhagwat) […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    बुधवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved