• img-fluid

    दुनिया में मची उथल-पुथल के बीच भारत उम्मीद की किरण बना, PM बोले- हमारा देश आशा का संचार कर रहा

  • October 21, 2024

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को भारत को एक उभरती हुई शक्ति करार दिया और कहा कि ऐसे समय में जब दुनिया में उथल-पुथल मची हुई है, वह (भारत) उम्मीद की एक किरण बना है और आशा का संचार कर रहा है। एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है और इसका पैमाना अप्रत्याशित है।

    उन्होंने कहा, “आज जब चर्चा का केंद्र चिंता ही है, तब भारत में चर्चा का विषय है ‘भारत की शताब्दी।’ दुनिया में मची उथल-पुथल के बीच भारत उम्मीद की एक किरण बना है। जब दुनिया चिंता में डूबी है, तब भारत आशा का संचार कर रहा है।” उन्होंने कहा, “भारत आज एक विकासशील देश भी है और उभरती हुई शक्ति भी है। हम गरीबी की चुनौतियां भी समझते हैं और प्रगति का रास्ता बनाना भी जानते हैं। हमारी सरकार तेजी से नीतियां बना रही है, निर्णय ले रही है, नए सुधार कर रही है।”


    उन्होंने कहा, “आज भारत हर सेक्टर में, हर क्षेत्र में जिस तेजी से काम कर रहा है, वह अभूतपूर्व है। भारत की गति, भारत का पैमाना अप्रत्याशित है।” प्रधानमंत्री ने अपने तीसरे कार्यकाल के शुरुआती 125 दिनों में किए गए विभिन्न कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि अब भारत भविष्य की सोच के साथ आगे बढ़ रहा है और यह 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प में भी दिखता है। उन्होंने कहा, “हमने गरीबों के लिए 3 करोड़ घरों के निर्माण, 9 लाख करोड़ रुपये की लागत वाली बुनियादी ढांचा परियोजनाओं और 15 नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई है।”

    मोदी ने कहा कि भारत ने दूरसंचार और डिजिटल भविष्य, वैश्विक सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र, वैश्विक फिनटेक उत्सव से संबंधित कार्यक्रमों में भी भाग लिया और नागरिक उड्डयन और नवीकरणीय ऊर्जा के भविष्य पर चर्चा करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों का आयोजन किया। उन्होंने कहा, “ये आयोजन उस विश्वास को प्रदर्शित करता है जो दुनिया का भारत में है।”

    Share:

    इंदौर: अब 31 दिसम्बर तक हो सकेगी अवैध निर्माणों की 30 फीसदी तक कम्पाउंडिंग

    Mon Oct 21 , 2024
    शासन ने फिर बढ़ाई समयसीमा, पूर्व में 31 अगस्त की समयसीमा की थी तय अधिकांश भवन निर्माता भी ले चुके हैं योजना का लाभ इंदौर। शासन (Government) ने कम्पाउंडिंग (compounding) को लेकर बार-बार अपने नियमों (Rules) में संशोधन (Revision) तो किया ही, वहीं उसकी समयसीमा भी बढ़ाई जाती रही है। पूर्व में 10 फीसदी तक […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved