ह्यूस्टन. अमेरिका (America) में एक बार फिर भारतीय मूल (Indian-origin) का शख्स (man ) मृत पाया गया। शव रविवार को टेक्सास (Texas) के प्रिंसटन में पाया गया। मृतक की पहचान भारतीय मूल के अभिषेक कोली (Abhishek Kohli) के रूप में हुई है। उसकी उम्र 30 साल बताई जा रही है। स्थानीय अधिकारियों को संदेह है कि यह आत्महत्या का मामला है, लेकिन जांच अब भी जारी है।
जानकारी के मुताबिक, वह शनिवार से लापता था। काफी खोज परख के बाद भी उसका पता नहीं लग सका। इसके बाद पुलिस के पास मामला पहुंचा। अगले दिन उसका शव बरामद हुआ, जिससे उसका परिवार और प्रियजन सदमे में हैं। अभिषेक कोली की पिछले साल ही शादी हुई थी। प्रिंसटन में शिफ्ट होने से पहले अपनी पत्नी के साथ फीनिक्स, टेक्सास में रहते थे।
उनके जुड़वां भाई अरविंद कोली ने खुलासा किया कि अभिषेक पिछले छह महीनों से बेरोजगार थे और आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। अरविंद ने कहा, ‘उनका अचानक चले जाना हमारे लिए असहनीय क्षति है। हम उन्हें कभी भूला नहीं पाएंगे। हमारे दिल में उनके लिए हमेशा सम्मान रहेगा।
अंतिम संस्कार के खर्चों को पूरा करने और उनके पार्थिव शरीर को भारत वापस लाने के लिए अरविंद ने फंडिंग जुटाना शुरू कर दिया है। 24 घंटे से भी कम समय में 59,000 अमेरिकी डॉलर से अधिक की राशि जुटाई जा चुकी है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved