• img-fluid

    अमेरिका : छह करोड़ लोगों पर मौसम की मार, प्रचंड गर्मी और ‘लू’ की चेतावनी जारी

  • August 30, 2024

    वॉशिंगटन। अमेरिका (America) के मध्य-पश्चिमी (Midwestern) राज्यों में लू (heatwave) ने जमकर कहर बरपाया। यहां प्रचंड गर्मी और लू ने तापमान (temperature) में रिकॉर्ड बढ़ोतरी की। इस वजह से छह करोड़ लोगों पर खतरा मंडरा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रीय मौसम सेवा ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है।


    एनडब्ल्यूएस के मुताबिक, शिकागो, डेस मोइनेस और टोपेका जैसे मध्य-पश्चिमी क्षेत्रों में भीषण गर्मी पड़ रही है। यहां के शहरों पर देर से आने वाले उच्च दबाव वाले सिस्टम की वजह से लंबे समय तक प्रचंड और हर बार के मुकाबले कहीं ज्यादा गर्मी झेलनी पड़ रही है।

    हीटवेव, गर्मी और उमस के खतरों के बारे में चेतावनी
    NWS ने लोगों को हीटवेव, गर्मी और उमस के खतरों के बारे में चेतावनी दी है। अमेरिका के मध्य-पश्चिमी राज्यों में खतरनाक गर्मी से बचने को लेकर तैयारी करनी शुरू कर दी है। इसके लिए सार्वजनिक कूलिंग सेंटर स्थापित किए गए हैं।

    देश में हर साल लगभग 1,220 लोगों की हो रही मौत
    अत्यधिक गर्मी और नमी की वजह से संयुक्त राज्य अमेरिका में कई जानें जlती हैं। मौसम से संबंधित आपदाओं में यह सबसे बड़े खतरों में से एक है। अमेरिकी रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र के अनुसार, देश में हर साल लगभग 1,220 लोग अत्यधिक गर्मी से मारे जाते हैं।

    Share:

    Kartik Aaryan ने किराए पर दिया 17 करोड़ का फ्लैट, 4 लाख रुपये महीने की होगी कमाई

    Fri Aug 30 , 2024
    मुंबई। बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Karthik Aryan) एक बार फिर चर्चा में हैं. एक्टर को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘चंदू चैम्पियन’ एक्टर ने अपना मुंबई स्थित आलीशान बंगला किराये पर दे दिया है. कार्तिक (Karthik Aryan) ने अपना 18 करोड़ के करीब का जुहू अपार्टमेंट भाड़े पर चढ़ा […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    बुधवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved