• img-fluid

    सड़क दुर्घटना में घायल पशुओं के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था की जाए

  • February 12, 2022

    उज्जैन। बृहस्पति भवन सभाकक्ष में कल घटिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक ने अधिकारियों तथा पशुपालन व चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने नगर निगम सीमा के बाहर दुर्घटना का शिकार हो रहे पशुओं को लेकर चिंता जाहिर की। विधायक ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में घायल होने वाले पशुओं के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था होनी चाहिए। घट्टिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामलाल मालवीय की मौजूदगी में शुक्रवार को बृहस्पति भवन के सभाकक्ष में पशु रोग कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर आशीष सिंह और पशुपालन एवं पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारीगण तथा गौशालाओं के संचालक मौजूद थे।


    विधायक मालवीय ने बैठक में कहा कि गौशालाओं में पानी की पर्याप्त मात्रा रखी जाए। वर्तमान में सर्दी के मौसम को ध्यान में रखते हुए पशुओं के स्वास्थ्य का ख्याल रखा जाए। नगर निगम क्षेत्र के बाहर सड़क दुर्घटना में घायल तथा मृत पशुओं को लाने-ले जाने के लिये एम्बुलेंस की व्यवस्था की जाए। गौशालाओं को दिये जाने वाले शासकीय अनुदान की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने पशुपालन विभाग को निर्देश दिये कि गौशालाओं को दिये जाने वाले अनुदान की जानकारी भी लिखित में गौशाला संचालकों को दी जाए।

    Share:

    शुभारंभ के बाद घर-घर संपर्क करने निकले महिदपुर के कांग्रेसी

    Sat Feb 12 , 2022
    भाजपा की नीतियों को कोसा नेताओं ने कमलनाथ सरकार की किसान कर्ज माफी योजना सहित अन्य उपलब्धियों के बारे में बताया महिदपुर। शहर तथा ब्लॉक कांगे्रस का संयुक्त घर-घर चलो अभियान कल शुरू किया गया। शुभारंभ में जिला अध्यक्ष बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए और इसके बाद कांगे्रसी लोगों के घर संपर्क करने निकल पड़े। […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved