• img-fluid

    फरवरी में बन रही हैं कई ग्रहों की युतियां, इन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन

  • February 11, 2023

    डेस्क। ग्रह नक्षत्रों की चाल का प्रभाव सभी राशि वालों पर देखने को मिलता है। हर ग्रह एक निश्चित समय अवधि के बाद अपना स्थान परिवर्तन करता है। हर माह में ग्रहों का गोचर सभी राशियों के जीवन पर असर डालता है। वहीं, जब भी कोई ग्रह दो या इससे अधिक ग्रह एक ही राशि में रहते हैं तो युति बनती है।

    कुछ युतियां शुभ तो कुछ अशुभ हो सकती हैं। फरवरी माह में इस समय सूर्य, बुध, मकर राशि और शुक्र व शनि कुंभ राशि में विराजमान हैं। ऐसे में इन चारों ग्रहों के संयोग से बन रही युतियों से 4 राशि वालों को खूब लाभ मिलने वाला है। आइए जानते हैं कि वे राशियां कौन सी हैं।

    मिथुन राशि : ग्रहों की युति से मिथुन राशि वालों का भाग्य चमक उठेगा। भाग्य का साथ मिलने से हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बनेंगे। इस समय किए गए निवेश से फायदा हो सकता है। आने वाले समय में धन लाभ के योग बन रहे हैं।


    कर्क राशि : चार ग्रहों की युति से कर्क राशि वालों को उनके जीवन में सुखद परिणाम प्राप्त होंगे। इस राशि के जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी और व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। परिवार में खुशियां आएंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

    सिंह राशि : सिंह राशि के कारोबारियों के लिए ग्रहों की युतियां अच्छे दिन लेकर आने वाली हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के मधुर संबंध बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय काफी लाभकारी है। व्यापारियों को किसी बड़े ऑर्डर के मिलने से खूब मुनाफा होगा।

    धनु राशि : ग्रहों की युतियां धनु राशि वालों को जबरदस्त लाभ कराने वाली है। इस दौरान जिस भी काम में ये हाथ डालेंगे, सफलता प्राप्त होगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

    Share:

    इंदौर: कांग्रेस के पूर्व सांसद और उनकी पत्नी के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट

    Sat Feb 11 , 2023
    इंदौर (Indore News)। कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू (Former MP Premchand Guddu) और उनकी पत्नी आशा बौरासी (Asha Bourasi) के विरुद्ध भोपाल की कोर्ट (Court of Bhopal) ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। यह आदेश इंदौर पुलिस कमिश्नर (Indore Police Commissioner) को भेज दिया गया है। यह वारंट कोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज मानहानि […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved