सोनीपत (Sonipat)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा (pratinidhi sabha) की तीन दिवसीय बैठक आज से हरियाणा (Haryana) के पानीपत जिले के समालखा स्थित सेवा साधना एवं ग्राम विकास केंद्र पट्टीकल्याणा (Village Development Center Pattikalyana) में शुरू हो गई है।
जानकारी के लिए बता दें कि रविवार से शुरू हई इस बैठक का उद्घाटन सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में संघ और उससे जुड़े सभी संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। इसके अलावा देशभर के सांगठनिक प्रतिनिधि भी बैठक में उपस्थित हैं।
विदित हो कि एक दिन यानि शनिवार हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा के पट्टीकल्याणा स्थित सेवा साधना एवं ग्राम विकास केंद्र परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक शुरू होने से पहले संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश जोशी उपाख्य भैयाजी जोशी ने ऐतिहासिक एवं धार्मिक प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।
भारत के स्वतंत्रता संग्राम में हरियाणा के योगदान एवं हरियाणा के स्वतंत्रता सेनानियों, सरस्वती शोध संस्थान द्वारा सरस्वती नदी के विकास की यात्रा, हरियाणा की संस्कृति, खान-पान, वेशभूषा, तीज-त्यौहार, उत्सव, हरियाणा के धार्मिक, ऐतिहासिक, पर्यटन स्थल, ऐतिहासिक गुरुद्वारे एवं हरियाणा की भौगोलिक जानकारी भी प्रदर्शित की गई है। हरियाणा के विख्यात व्यक्तित्व, उद्योगपति, कलाकार, खिलाड़ी, सेना के वरिष्ठ अधिकारियों, ग्रामीण क्षेत्र में चल रहे सेवा एवं समाज कार्यों को भी प्रदर्शित किया गया है।
प्रदर्शनी में स्वावलंबी भारत अभियान के साथ देश में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के प्रयासों को भी बखूबी प्रदर्शित किया गया है। हरियाणा में आपदा के दौरान संघ के स्वयंसेवकों के सेवा कार्यों को भी दिखाया गया है। हरियाणा में संघ कार्य को खड़ा करने में अपना जीवन लगाने वाले संघ के वरिष्ठ प्रचारकों की जीवनी के साथ-साथ प्रदर्शनी में चार डिजिटल प्रदर्शनी भी हैं।
©2024 Agnibaan , All Rights Reserved