• img-fluid

    दिनभर झमाझम, मौसम में आई ठंडक, जल्द होगी खेतों में बोवनी

  • June 21, 2022

    • विशेषज्ञों की सलाह है , जल्द बाजी ठीक नहीं, करीब चार इंच वर्षा होने के बाद ही बोवनी करें किसान

    सीहोर। सोमवार को जिले में झमाझम वर्षा हुई। वर्षा दोपहर में शुरू हुई, जो करीब आधे घंटे तक झमाझम और करीब एक घंटा रिमझिम चली। इससे मौसम में ठंडक घुल गई। वहीं शहर के आसपास के खेतों में भरपूर नमी आ गई। कई किसान जल्दबाजी में बोवनी कर सकते हैं, लेकिन विशेषज्ञों की सलाह है कि करीब चार इंच वर्षा होने के बाद ही बोवनी करें। वहीं इस वर्षा ने आम लोगों को भी राहत दी है। सुबह से बादल छाए हुए थे। जिससे धूप में तेजी नहीं थी। साथ ही कई बार सूरज बादलों में छुपा रहा। जिससे दिन के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं वर्षा के बाद रात के तापमान में भी गिरावट आने की उम्मीद जताई जा रही है।


    एक घंटे तक हुई बारिश
    सोमवार को शहर में करीब 3 बजे जोरदार वर्षा का जोर शुरू हुआ, जो करीब आधे घंटे कभी तेज को कभी रिमझिम चलता रहा। इसके बाद भी वर्षा थमी नहीं इसके बाद रिमझिम वर्षा का दौर शुरू हुआ जो करीब एक घंटे तक चलता रहा। इसके बाद वर्षा थम गई, लेकिन काले बादल छाए रहे। वर्षा को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। आने वाले 24 घंटों में गरज के साथ वर्षा होने की संभावना है। आने वाले दिनों में वर्षा को दौर लगातार रहेगा। साथ ही तामपान में भी गिरावट आएगी। हांलाकि मंगलवार को तीन डिग्री तापमान बढऩे की संभावना है। सोमवार को तापमान अधिकतम 31 डिग्री था, जो आज 34 डिग्री के आसपास पहुंच जाएगा। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास ही रहेगा।

    जिले में अब तक 29.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
    जिले में 1 जून से 20 जून तक 36.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। जो कि गत वर्ष इसी अवधि में औसत वर्षा 134.9 मिलीमीटर थी। जिले की वर्षा ऋतु में सामान्य औसत वर्षा 1148.4 मिलीमीटर है। अधीक्षक भू-अभिलेख द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 01 जून से 20 जून तक जिले के वर्षामापी केन्द्र सीहोर में 51 मिलीमीटर, श्यामपुर में 37, आष्टा में 59, जावर में 23, इछावर में 77, नसरूल्लागंज में 17, बुदनी में 14 और रेहटी में 14.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

    आकाशीय बिजली गिरने से पति पत्नि झुलसे, पत्नि की मौत, पति गंभीर घायल
    सोमवार की शाम को अचानक बादलो ने अंधेरी देकर गरज चमक के साथ तेज बारिश शुरू हुई। वहीं अनेक स्थानों पर आकाशीय बिजली भी चमकी, लेकिन नजदीकी ग्राम सेवनिया में एक किसान द पति पर यह बिजली आफत बनकर टूट पड़ी। किसान द पति अपने खेत पर थे। तभी अचानक शाम को चार बजे के आसपास आकाशीय बिजली गिरी। जिसमें 60 वर्षीय भुरिया बाई मेवाड़ा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि 62 वर्षीय रेवाराम मेवाड़ा गंभीर रूप से झुलस गया, जिन्हें उपचारार्थ भोपाल भर्ती कराया गया है। घटना की खबर लगते ही गांव में शोक की लहर फैल गई। बड़ी सं या में ग्रामीण एकत्रित हुए ओर दोनों के घायल होने की सूचना सीहोर भेजी गई। सीहोर से पहुंचे पुलिस दल ओर एंबूलेंस की मदद से घायल को सीहोर लाया गया, लेकिन भुरिया बाई की मौत घटना स्थल पर ही हो गई।

    Share:

    आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे बनियाढाना की पठार पर रहने वाले हरिजन बस्ती के लोग

    Tue Jun 21 , 2022
    जान जोखिम डालकर कैसे आएंगे मतदान केंद्र तक, जिम्मेदार बेखबर सिरोंज। चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए सभी मतदान केंद्रों पर आने जाने के लिए रास्ते ठीक करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा मतदाताओं को आने जाने के लिए रास्ता नहीं बनवाए जा रहे हैं । ग्राम बनियाढाना की पठार […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved